Business Idea: खेती से जुड़ा ये बिज़नेस आपकी किस्मत बदल देगा, किसानों के लिए है ये खास, जानिए पूरी डिटेल

Business Idea: खेती से जुड़ा ये बिज़नेस आपकी किस्मत बदल देगा, किसानों के लिए है ये खास, जानिए पूरी डिटेल
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Business Idea: आज के इस आर्टिकल में आपका स्वागत है। हम आप सभी किसानो के लिए बेहद ही शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे है जिससे की आप मुनाफा कमा सके भारत देश एक कृषि प्रधान देश है और देश के किसानो को देश की शान माना जाता है। अक्सर यह कहा जाता है की खेती से किसानो को हमेशा न के बराबर मुनाफा देखने को मिलता है बल्कि ऐसा कुछ नहीं है।

आज के समय में ऐसी कई सारी फसले है जिसके जरिए किसान कम मेहनत के तहत अधिक मुनाफा कमा सकता है। यह सब अधिकतर किसानो को पता नहीं रहता है। यह तो आप जानते ही हो की बांस को हरा सोना के नाम से भी जाना जाता है। बांस का उपयोग कई चीजों में होता है।

ऐसे में आप भी बांस की खेती कर अपनी आय में इजाफा कर सकते हो। यह बिजनेस आइडिया किसानो के लिए मुनाफे का सौदा होगा। जानकारी के लिए बता दे की मध्य्प्रदेश की सरकार किसानो को बांस की खेती पर 50 फीसदी की सब्सिडी प्रदान कर रही है। देश में बांस की डिमांड दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है, बांस का उपयोग विभिन्न्न प्रकार की चीजों के निर्माण में किया जाता है अर्थात बांस एक उपयोगी फसल मानी जाती है।

वैसे तो देश में कई सारे किसान बांस की खेती करते है लेकिन अधिकतर किसानो को इस खेती के मुनाफे के बारे में इतना सब कुछ पता नहीं। एक्सपर्ट्स का भी मानना हे की बांस की खेती अन्य फसलों की तुलना में काफी सुरक्षित मानी जाती है। यही नहीं इससे मुनाफा भी काफी हो जाता है।

यदि आप बांस की खेती करना चाहते हो तो आपको बस एक बार फसल को तैयार करना है और इसके बाद कई सालो तक चलती रहती है। चाहे कोई भी मौसम हो बांस की फसल ख़राब नहीं होती। अगर खर्चे की बात करे तो इसमें खर्च भी कम आता है और मेहनत भी कम ही लगती है। इस खेती को बंजर जमीन में भी की जा सकती है

आइये जानते है बांस की खेती के बारे में विस्तारपूर्वक, बांस की खेती कैसे करें, इससे कितनी कमाई की जा सकती है, इसका उपयोग कहाँ किया जाता है इन सभी बातो की चर्चा हम आज के आर्टिकल में करेंगे।

बांस की खेती कैसे करें ?

जैसा की हमने आपको बताया की बांस की खेती के बिजनेस को काफी मुनाफे का सौदा माना जाता है। आप भी इस बिजनेस आइडिया को लेकर यह सवाल कर रहे है की इस बिजनेस को कैसे शुरू करे और साथ ही इससे कितना मुनाफा हो सकता है? आपके सवालो को ध्यान में रखते हुए आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सारे जवाब बताने जा रहे। आपको बांस की खेती के लिए सबसे पहले अपनी जमीन को नोटिस करना होगा, आपकी जमीन ज्यादा रेतीली नहीं हो।

किसी भी नर्सरी से बांस के पौधे खरीद सकते हो। बांस की खेती के लिए जमीन को तैयार करने की जरूरत नहीं है। आपको बांस के पौधे के रोपण के लिए 2 फ़ीट गहरा और 2 फीट चौड़ा गढ़ा खोदना होगा। इसके बाद आप गोबर की खाद भी डाल सकते हो। आपको ध्यान रखना है की रोपाई की जाने के तुरंत बाद पानी देना है और इस तरह रोज एक महीने तक पानी देना है। 6 महीने की फसल होने के बाद हफ्ते में एक बार पानी दे।

आपको बता दे की आप एक हेक्टेयर जमीन में बांस के 625 पौधे लगा सकते हो। तीन महीने के बाद फसल की ग्रोथ नजर आने लगती है। बांस की फसल 3-4 साल में तैयार हो जाती है। आपको समय समय पर इसकी कटाई छटाई भी करनी होगी। बासं की खेती को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने 2006-2007 में राष्ट्रीय बांस मिशन भी चलाया था।

बांस का इस्तेमाल ?

सरकार बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए कई सारे प्रयास कर रही है। सरकार किसानो को बांस की खेती के लिए सब्सिडी भी प्रदान करती है। बांस का उपयोग कागज़ बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका उपयोग कार्बनिक कपडे बनाने के लिए किया जाता है। कई सजावटी वस्तुओ के निर्माण के लिए भी बांस का उपयोग लिया जाता है। ऐसी कई सारी चीजों के निर्माण के लिए बांस का उपयोग किया जाता है।

बांस से कमाई ?

बांस की फसल से मोटी कमाई की जा सकती है। आपको शुरुआत में 3 साल के लिए बढ़िया मेहनत करनी है इसके बाद आप इसकी मदद से कमाई करने लग जाओगे। बांस की फसल 40 साल तक चलती है। आप इस फसल से 4 साल में 40 लाख तक कमा सकते हो। कटाई के बाद इस फसल की वापिस से ग्रोथ होने लग जाती है। बांस की फसल के बिच उड़द मुंग चना जैसी फसल भी उगाई जा सकती है।

Business Idea- सारांश

प्रिय पाठकों! इस आर्टिकल में हमने Business Idea के बारे में विस्तार से जानकारी दी, खेती से जुड़ा ये बिज़नेस आपकी किस्मत बदल देगा, किसानों के लिए है ये खास। उम्मीद करते है कि हमारा यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी रहा होगा। आप अपने सुझाव हमे कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
महत्त्वपूर्ण सूचना: हमारी वेबसाइट www.rjsarkarihelp.com सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, एडमिट कार्ड, सरकारी योजना, आंसर की, स्कॉलरशिप व लेटेस्ट न्यूज़ इत्यादि आप तक सबसे पहले पहुंचाने का कार्य कर रही हैं, सभी उम्मीदवारों से अनुरोध हैं कि हमारे व्हाट्सएप्प व टेलीग्राम से अवश्य जुड़ें।
Scroll to Top