Free Me Online Pan Card Kaise Banaye: आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको फ्री में घर बैठे ऑनलाइन पैन कार्ड बनाने की सम्पूर्ण प्रोसेस बताने वाले है। यदि आपका भी पैन कार्ड अभी तक नही बना है और आप अपना पैन कार्ड ऑनलाइन घर बैठे बनाना चाहते है या आपके परिवार के किसी सदस्य का पैन कार्ड बनाना चाहते हो तो आप हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर इसकी प्रक्रिया को आसानी से समझ सकते है। आप हमारे स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से पैन कार्ड की प्रक्रिया के बारे में जान पाएंगे।
आप अपने पैन कार्ड को बनाने से पहले यह जान ले की आपका आधार कार्ड आपके मोबाइल नम्बर से लिंक है या नही। अगर आपका आधार कार्ड मोबाइल नम्बर से लिंक नही है तो सबसे पहले यह काम जरूर कर ले अन्यथा आप पैन कार्ड बनाने में समर्थ नही हो सकोगे। आपके पास आधार कार्ड है और आधार कार्ड मोबाइल नम्बर से लिंक है तो आप आसानी से हमारी दी गई स्टेप्स को फॉलो कर पैन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हो। मोबाइल नम्बर लिंक इसलिए जरूरी है क्योंकि पैन कार्ड बनाते समय ओटीपी को वेरीफाई करना होगा।
Free Me Online Pan Card Kaise Banaye- Overview
पोर्टल का नाम | E Filling Income Tax |
आर्टिकल का नाम | Free Me Online Pan Card Kaise Banaye |
अप्लाई करने का माध्यम | ऑनलाइन |
आर्टिकल का प्रकार | नई अपडेट |
विस्तृत जानकारी | आर्टीकल को पूरा पढ़े |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
Free Me Online Pan Card Kaise Banaye- Detail
इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बेहद ही महत्वपूर्ण जानकारी बताने जा रहे है। यदि आप भी जानना चाहते है कि फ्री में पैन कार्ड कैसे बनाए तो आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।
हम आपको स्टेप बाय स्टेप सम्पूर्ण जानकारी बताने वाले है। जैसा की हमे पता है कि आज के समय में इंररनेट के माध्यम से पैन कार्ड बनाने के कई तरीके बताए जाते है जिनमे कुछ न कुछ शुल्क जमा करवाना होता है।
लेकिन हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से घर बैठे फ्री में ऑनलाइन पैन कार्ड बनाना सिखाएंगे। बहुत ही आसान भाषा में हम आपको सारी प्रोसेस बताएंगे। पैन कार्ड बनाने के लिए आपको आवश्यक सभी दस्तावेजो को अपने पास रखना होगा। आइए जानते है स्टेप बाय स्टेप सम्पूर्ण प्रोसेस।
Free Me Online Pan Card Kaise Banaye- आवश्यक दस्तावेज
आपको निम्न दस्तावेजो को अपने साथ रखना होगा –
- आधार कार्ड
- आधार कार्ड से लिंक चालू मोबाइल नम्बर
Free Me Online Pan Card Banaye- Online Process
यदि आप भी फ्री में ऑनलाइन पैन कार्ड बनाना चाहते हो तो आप हमारे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हो-
- आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट को विजिट करना होगा, जिसका लिंक हमने इस आर्टिकल में दे रखा है।

- ऑफिसियल वेबसाइट को विजिट करने के बाद आप इसके होम पेज पर पहुँच जाओगे।
- होम पेज पर आपको Registration का सेक्शन दिखाई देगा जिसमे आपको Instant E Pan विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको Get New e-Pan पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- अब यहाँ पर आपको अपना 12 अंको का आधार कार्ड नम्बर दर्ज करना होगा। जिसके बाद जारी रखे वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी उसी मोबाइल नम्बर पर आएगा जो की आधार कार्ड से लिंक है। ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको continue पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है और प्राप्त रसीद का प्रिंट निकलवा कर उसे सुरक्षित रख लेनी है।
- इस प्रकार से आप हमारे स्टेप्स को फॉलो कर पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हो।
Free Me Online Pan Card Kaise Banaye – सारांश
प्रिय पाठकों! इस आर्टिकल में हमने Free Me Online Pan Card Kaise Banaye के बारे में विस्तार से जानकारी दी, अगर आप भी अपना पैन कार्ड बनवाना चाहते है तो घर बैठे फ्री में ऑनलाइन पैन कार्ड बनाए, देखे सम्पूर्ण प्रक्रिया। उम्मीद करते है कि हमारा यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी रहा होगा। आप अपने सुझाव हमे कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
महत्त्वपूर्ण सूचना: हमारी वेबसाइट www.rjsarkarihelp.com सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, एडमिट कार्ड, सरकारी योजना, आंसर की, स्कॉलरशिप व लेटेस्ट न्यूज़ इत्यादि आप तक सबसे पहले पहुंचाने का कार्य कर रही हैं, सभी उम्मीदवारों से अनुरोध हैं कि हमारे व्हाट्सएप्प व टेलीग्राम से अवश्य जुड़ें।

चन्द्र शेखर एक युवा हिंदी कंटेंट राइटर है इस वेबसाइट पर वे सरकारी नौकरी, सरकारी भर्ती रिजल्ट, एडमिट कार्ड, आंसर की, सिलेबस, सरकारी योजना, सरकारी खबर से जुड़े लेख लिखने का कार्य करते है।