Good News for 18 Districts: राजस्थान के इन 18 जिलों के 131 स्कूल महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में बदलेंगे, सीएम अशोक गहलोत ने दी मंजूरी, देखें डिटेल

Good News for 18 Districts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Mahatma Gandhi English Medium School Update: राजस्थान सरकार प्रदेश के छात्र-छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हमेशा तत्पर रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अभी हाल ही में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कुल की मंजूरी दी है।

प्रदेश में अंग्रेजी शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए सीएम अशोक गहलोत ने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कुल के लिए मंजूरी प्रदान की है। राज्य सरकार राजकीय विद्यालयों में अंग्रेजी शिक्षा को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कुल बनाने के लिए प्रदेश के 131 राजकीय विद्यालयों को रूपांतरित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रदेश के विविध श्रेणी के 131 राजकीय विद्यालयों को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कुल में कन्वर्ट किया जाएगा।

बता दे की प्राथमिक स्तर के 42, उच्च प्राथमिक स्तर के 56 एवं उच्च माध्यमिक स्तर के 33 विद्यालयों को अंग्रेजी मीडियम विद्यालयों में रूपांतरित करने की गहलोत सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। कुल में से 8 बालिका विद्यालयो को भी महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कुल में रूपांतरित किए जाएंगे।

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कुल – एक नजर में

आर्टिकल का नाम Mahatma Gandhi English Medium School Update
शुरू राजस्थान सरकार द्वारा
इतने विद्यालयो को मंजूरी प्रदान की 131
लाभार्थी राज्य के कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्रा
उद्देश्य प्रदेश में अंग्रेजी शिक्षा को सुदृढ़ करने करना
आधिकारिक वेबसाइट Click Here

इन जिलों के इतने विद्यालयों को रूपांतरित किए जाएंगे

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट 2023-24 में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कुल खोलने की घोषणा की थी। इनमे अलग-अलग जिलों में इंग्लिश मीडियम स्कुल बनाने के लिए मंजूरी प्रदान की गई। जो की कुछ इस प्रकार है –

  • जयपुर जिले के 27 राजकिय विद्यालयो को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कुल में कन्वर्ट किए जाएंगे।
  • अलवर जिले के 15 राजकिय विद्यालयो को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कुल में कन्वर्ट किए जाएंगे।
  • बारां जिले के 13 राजकिय विद्यालयो को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कुल में कन्वर्ट किए जाएंगे।
  • जोधपुर जिले के 12 राजकिय विद्यालयो को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कुल में कन्वर्ट किए जाएंगे।
  • बाड़मेर और झुंझुनू जिले के 1010 राजकिय विद्यालयो को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कुल में कन्वर्ट किए जाएंगे।
  • भीलवाड़ा और करौली जिले के 7-7 राजकिय विद्यालयो को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कुल में कन्वर्ट किए जाएंगे।
  • दोसा और डूंगरपुर जिले के 6-6 राजकिय विद्यालयो को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कुल में कन्वर्ट किए जाएंगे।
  • नागौर जिले के 5 राजकिय विद्यालयो को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कुल में कन्वर्ट किए जाएंगे।
  • भरतपुर जिले के 4 राजकिय विद्यालयो को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कुल में कन्वर्ट किए जाएंगे।
  • अजमेर जिले के 3 राजकिय विद्यालयो को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कुल में कन्वर्ट किए जाएंगे।
  • जालौर जिले के 2 राजकिय विद्यालयो को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कुल में कन्वर्ट किए जाएंगे।
  • कोटा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ व चूरू जिले के 1-1 राजकिय विद्यालय को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कुल में कन्वर्ट किए जाएंगे।

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कुल के बारे में

राज्य के सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेशभर के कक्षा 1 से 12वी कक्षा तक के छात्रों को अंग्रेजी शिक्षा में मजबूती प्रदान करने के लिए बजट 2023-24 में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कुल की घोषणा की थी।

इसका उद्देश्य प्रदेश के छात्र-छात्राए हिंदी माध्यम के साथ ही अंग्रेजी माध्यम को भी सुदृढ़ बना सके ताकि भविष्य में अंग्रेजी भाषा से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्याओ का सामना ना करना पड़े।

इसी क्रम में सीएम अशोक गहलोत ने इन महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कुल की स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के लिए अनेको प्रयास किए जा रहे है।

राज्य में हिंदी माध्यम के सरकारी स्कूल होने से प्रायः देखा जा रहा है की राज्य के अध्ययनरत अधिकतर बच्चे अंग्रेजी भाषा में उपलब्धि प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना कर रहे है।

राजस्थान सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कुल स्थापित करने का निर्णय लिया था। ताकि राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे भी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें।

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कुल कैसे चेक करे ?

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कुल चेक करने के लिए आप हमारी निम्न प्रोसेस को फॉलो कर सकते हो। हम आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप इसकी प्रोसेस बताने जा रहे है, जो की निम्न है –

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट को विजिट कर ले।
  • विजिट करने के बाद आप इसके होम पेज पर पहुँच जाओगे।
  • होम पेज पर आपको Mahatma Gandhi (English Medium) Schools का विकल्प दिखाई दे रहा होगा जिसे क्लीक कर लेना है।
  • क्लीक करने के बाद आपके सामने नया सेक्शन खुल जाएगा।
  • आपको जिले वाइज और पिन कोड वाइज स्कूल सर्ज का ऑप्शन दिखाई देगा आप अपने अनुसार चयन कर सकते हो।
  • आप यदि जिले वाइज सर्ज करते हो तो आपको अपने जिले का नाम और तहसील का नाम दर्ज करना होगा।
  • दर्ज करने के बाद आपको Search के विकल्प पर क्लीक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने स्कुल का नाम खुलके आ जाएगा।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
महत्त्वपूर्ण सूचना: हमारी वेबसाइट www.rjsarkarihelp.com सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, एडमिट कार्ड, सरकारी योजना, आंसर की, स्कॉलरशिप व लेटेस्ट न्यूज़ इत्यादि आप तक सबसे पहले पहुंचाने का कार्य कर रही हैं, सभी उम्मीदवारों से अनुरोध हैं कि हमारे व्हाट्सएप्प व टेलीग्राम से अवश्य जुड़ें।
Scroll to Top