Good News for Rajasthan Women: राजस्थान सरकार द्वारा इंदिरा रसोई योजना की शुरुआत 20 अगस्त 2020 की थी। इस योजना का उद्देश्य गरीब लोगो को कम कीमत में खाना उपलब्ध हो सके। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा ‘कोई भूखा न सोए’ का संकल्प रखा गया।
इस संकल्प के साथ शुरू की गई इंदिरा रसोई योजना से प्रदेश के कई गरीब परिवारों को मात्र 8 रुपए में खाना उपलब्ध हो जाता है। इंदिरा रसोई योजना में सब्जी, चपाती और आचार दिया जाता है।
बता दे की कोरोनो काल में राजस्थान सरकार द्वारा इस पहल से 72 लाख से भी अधिक लोगो को पोष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया है। अभी हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 1000 इंदिरा रसोई ओर शुरू करने की घोषणा की है। यह 1000 इंदिरा रसोई ग्रामीण क्षेत्रो में खोली जाएगी।
राज्य सरकार ने महंगाई की मार को कम करने के लिए इंदिरा रसोई योजना के तहत 1000 नई इंदिरा रसोई खोलने का फैसला लिया है। ताकी गरीब लोगो को कम कीमत पर भोजन उपलब्ध हो सके और वे अपना पेट भर सके।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 1000 इंदिरा रसोई खोलने की शुरूआत 10 सितम्बर को झिलाय (निवाई, टोंक) से की गई। बता दे, की इन सभी 1000 इंदिरा रसोई का संचालन राजीविका समूह की महिलाओ द्वारा किया जाएगा। ऐसे में 10000 महिलाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
आज के आर्टिकल में हम आपको इंदिरा रसोई योजना से जुड़ी अपडेट बताने वाले है आप हमारे साथ इस आर्टिकल के माध्यम से अंत तक जरूर जुड़े रहे।
इंदिरा रसोई योजना – एक नजर में
आर्टिकल का नाम | Indira Rasoi Yojana Update |
योजना का नाम | इंदिरा रसोई योजना |
योजना शुरू की गई | राजस्थान सरकार द्वारा, 20 अगस्त 2020 |
ग्रामीण क्षेत्र में कितनी नई इंदिरा रसोई खोली जाएगी | 1000 |
नई इंदिरा रसोई का शुभारंभ | 10 सितम्बर 2023 |
इंदिरा रसोई योजना के तहत खाने की कीमत | 8 रुपए प्रति थाली |
योजना का संकल्प | कोई भूखा ना सोए |
इन्दिरा रसोई योजना से मिल रहा है 8 रूपए में भोजन
इस योजना के माध्यम से अब तक काफी गरीब और जरूरतमंद लोगो को खाना मिला है। सीएम अशोक गहलोत द्वारा शुरू की गई इस योजना से कोई भूखा ना सोए का संकल्प साकार हुआ है और अभी तक इसके लिए हर तरह से प्रयास किए जा रहे है।
इंदिरा रसोई से न केवल श्रमिको को अपितु शहरी इलाकों में रहकर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को भी लाभ मिला है। इंदिरा रसोई से मात्र 8 रुपए में भरपेट पोष्टिक भोजन मिल जाता है।
इंदिरा रसोई योजना के तहत आपको सुविधापूर्ण वातावरण में सम्मानपूर्वक सिर्फ ओर सिर्फ 8 रुपए में खाना उपलब्ध हो जाता है। इस योजना के तहत किसी भी वर्ग का व्यक्ति भोजन कर सकता है। आपको मात्र 8 रुपए जमा कराने रहते है बाकी का खर्चा सरकार वहन करती है।
इस संबंध में सीएम अशोक गहलोत ने बताया कि इंदिरा रसोई के कर्मचारियो और संचालकों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। गहलोत ने कहा कि कोई भूखा ना सोए संकल्प से शुरू की गई इस योजना से अब तक लाखों लोग इसका लाभ ले चुके, आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगो को दोनों टाइम का खाना उपलब्ध हो जाता है, मात्र 8 रुपए से वे भरपेट खाना खा सकते है।
कोरोनो काल के दौरान प्रदेश के स्वयंसेवी संस्थानों ने भी सेवा भाव से आगे बढ़कर सहयोग दिया। राज्य सरकार के प्रयास से आज यह योजना शिखर पर है और कई गरीब लोगो को खाना उपलब्ध हो रहा है।
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि इस योजना के लिए किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आएगी। खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई इस योजना से 8 रुपए में भरपेट खाना उपलब्ध कराया जा रहा है।
भोजन की गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश
इंदिरा रसोई योजना के लिए समय समय पर मॉनिटरिंग करने का भी आदेश दिया गया है। इस योजना के तहत भोजन की गुणवत्ता के आधार पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित भी किया जाएगा।
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को भी भोजन की गुणवत्ता की परख के लिए प्रतिमाह इंदिरा रसोई में जाकर भोजन करना चाहिए। इससे भोजन की गुणवत्ता का पता रहेगा और नियमित भोजन कराने वाले लोगो का मान सम्मान बढेगा।
बैठक की मुख्य बातें
इस योजना से मात्र 8 रुपए में लोगो को खाना उपलब्ध हो रहा है और सरकार द्वारा एक थाली पर 17 रुपए का अनुदान दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 992 इंदिरा रसोई से शहरी क्षेत्र में अब तक 13 करोड़ से भी अधिक स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन की थालिया आमजन तक पहुंचाई है।
सरकार द्वारा नवीन रसोई की स्थापना के लिए एकमुश्त 5 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। इंदिरा रसोई योजन से स्थानीय लोगो को भी रोजगार उपलब्ध होंगे। ना लाभ ना हानि के आधार पर इंदिरा रसोइयों का संचालन किया जा रहा है।
महत्त्वपूर्ण सूचना: हमारी वेबसाइट www.rjsarkarihelp.com सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, एडमिट कार्ड, सरकारी योजना, आंसर की, स्कॉलरशिप व लेटेस्ट न्यूज़ इत्यादि आप तक सबसे पहले पहुंचाने का कार्य कर रही हैं, सभी उम्मीदवारों से अनुरोध हैं कि हमारे व्हाट्सएप्प व टेलीग्राम से अवश्य जुड़ें। |

चन्द्र शेखर एक युवा हिंदी कंटेंट राइटर है इस वेबसाइट पर वे सरकारी नौकरी, सरकारी भर्ती रिजल्ट, एडमिट कार्ड, आंसर की, सिलेबस, सरकारी योजना, सरकारी खबर से जुड़े लेख लिखने का कार्य करते है।