Govt Vacancy Update August 2023: 10 विभागों में 24300 पदों पर निकली भर्तियाँ, 8वी पास से लेकर ग्रेजुएट तक, यहाँ से आवेदन करें

Govt Vacancy Update August 2023

Govt Vacancy Update August 2023: आज के इस आर्टीकल के माध्यम से हम आपको विभिन्न भर्तियों के बारे में बताने वाले है। राजस्थान के बेरोजगार युवाओ के लिए बड़ी खबर है।

24 हजार से भी अधिक पदों पर भर्तिया निकलने वाली है जो की बड़ी राहत की खबर होगी। इन भर्तियो के लिए आवेदन कक्षा 8वी से ग्रेजुएट तक के छात्र छात्रा कर सकेंगे।

काफी सारे बेरोजगार युवा भर्ती का बेसब्री से इन्तजार कर रहे है। ऐसे में सरकार द्वारा युवाओ को बड़ी सौगात मिलने वाली है। सेलक्शन के लिए सभी सलेक्शन प्रोसेस को पूरा करना होगा।

इन भर्तियों में उम्मीदवारों को सिलेक्शन रिटन एग्जाम, फिजिकल टेस्ट, स्कील टेस्ट, इंटरव्यू के आधार पर दिया जाएगा। साथ ही सलेक्शन लेने वाले उम्मीदवारों को इस 35000 से 2.20 लाख तक की सैलेरी दी जाएगी।

10 विभागों द्वारा कुल 24 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। इन भर्तियो में इंडियन रेलवे में 1000, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में 1714, दिल्ली पुलिस में 162, राजस्थान लोक सेवा आयोग में 905, महाराष्ट्र नगर पालिका में 1782, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन में 55, कर्मचारी चयन आयोग में 1324, राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग में 13,184, एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल में 4000, राजस्थान हाईकोर्ट में 59 और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड 184 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।

काफी सारे युवा इंडियन रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे है। इन युवाओ को भर्ती का बेसब्री से इंतजार है। इंडियन रेलवे में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओ के लिए बड़ी खबर है। दक्षिणी-पूर्वी रेलवे ने 1000 से भी अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में असिस्टेंस लोको पायलट, टेक्नीशियन, जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती की जाएगी।

यदि आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हो तो रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर 21 अगस्त तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हो। इस भर्ती प्रक्रिया में रिटन टेस्ट होगा जिसमे उत्तीर्ण होने के बाद दस्तावेज सत्यापन होगा इसके बाद ही फाइनल सलेक्शन दिया जाएगा।

Table of Contents

असिस्टेंट लोको पायलट, टेक्नीशियन और जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती

काफी सारे युवा इंडियन रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे है। इन युवाओ को भर्ती का बेसब्री से इंतजार है। इंडियन रेलवे में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओ के लिए बड़ी खबर है। दक्षिणी-पूर्वी रेलवे ने 1000 से भी अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में असिस्टेंस लोको पायलट, टेक्नीशियन, जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती की जाएगी। यदि आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हो तो रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर 21 अगस्त तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हो। इस भर्ती प्रक्रिया में रिटन टेस्ट होगा जिसमे उत्तीर्ण होने के बाद दस्तावेज सत्यापन होगा इसके बाद ही फाइनल सलेक्शन दिया जाएगा।

-आपको बता दे की रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट के 820 पदों पर, टेक्नीशियन के 132 पदों पर और जूनियर इंजीनियर के 64 पदों पर भर्ती निकाली।

-इन भर्तियों में सलेक्शन होने के बाद उम्मीदवार को 61,500 तक हर महीने सैलेरी दी जाएगी।

-इन भर्तीयो में आवेदन के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 47 वर्ष रहेगी।

-इन भर्तियों में सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा। इसके बाद डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा इसके बाद ही अंतिम सलेक्शन होगा।

-इन भर्तियो में आवेदन के लिए आवेदक 10वी कक्षा में 50 फीसदी अंको के साथ उत्तीर्ण हो।

-इन भर्तियो में आवेदन के लिए आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से संबंधित ट्रेड में आईटीआई कोर्स कर रखा हो।

आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in को विजिट करे
  • वेबसाइट विजिट करने के बाद इसका होम पेज खुल जाएगा
  • होम पेज पर आपको Apply online के विकल्प पर क्लिक करना होगा
  • पूछी जाने वाली सम्पूर्ण डिटेल भरनी होगी
  • आवश्यक सभी दस्तावेज उपलोड करने होंगे
  • साथ ही पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर उपलोड करे
  • अंत में इस फॉर्म को सब्मिट कर ले

ध्यान दे: आवेदन करने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़े।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और दिल्ली पुलिस के पदों पर भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और दिल्ली पुलिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में योग्यता रखने वाले इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते है। जो कोई भी उम्मीदवार इन भर्तियो में आवेदन करना चाहता है वे कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in को विजिट कर 15 अगस्त तक आवेदन कर सकते है।

-केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 1714 पदों पर तथा दिल्ली पुलिस के 162 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

-इन पदों पर सलेक्शन लेने वाले उम्मीदवारों को 35,400 रुपए से 1,12,400 रुपए तक हर महीने सैलेरी दी जाएगी।

-सब इंस्पेक्टर के पद के लिए जनरल केटेगरी वालो के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 साल और अधिकतम आयु सीमा 25 साल रखी है।

-सब इंस्पेक्टर के पद के लिए रिजर्व केटेगरी के लिए आयु सीमा में छूट रखी गई है इनमे SC/ST केटेगरी को 5 वर्ष की छूट। वही OBC केटेगरी को 3 वर्ष की छूट दी गई है।

-इन भर्तियों में उम्मीदवार को 100 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। वही महिला उम्मीदवार, एससी, एसटी, विकलांग और पूर्व सैनिक को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है।

-इन भर्तियो में उम्मीदवार की शेक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से ग्रेजुएट उत्तीर्ण होना जरुरी है।

-कर्मचारी चयन आयोग की भर्तियों में रिटन परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में की जाएगी। इसके बाद फिजिकल टेस्ट होगा जिसमें सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों के डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन होंगे और उसके बाद ही फाइनल सिलेक्शन होगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन के लिए उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in को विजिट करे
  • वेबसाइट को विजिट करने के बाद आप इसके होम पेज पर पहुँच जाओगे।
  • होम पेज पर Register Now के विकल्प पर क्लिक करना है
  • अब पूछी जाने वाली जानकारी दर्ज करनी होगी
  • आवश्यक सभी दस्तावेजों को उपलोड कर ले
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करने से पहले एक बार अपने फॉर्म को अच्छे से जाँच ले।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर ले और अंत में सब्मिट के विकल्प पर क्लिक कर ले।

ध्यान दे: आवेदन करने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़े।

महाराष्ट्र नगरपालिका भर्ती 2023

महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र नगरपालिका भर्ती 2023 निकाली है। इस भर्ती के सिविल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, कंप्यूटर इंजीनियर, फायर ऑफिसर, सेनेटरी इंस्पेक्टर, रेवेन्यू इंस्पेक्टर जैसे पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में आवेदन करने लिए उम्मीदवार 20 अगस्त 2023 तक आवेदन कर सकते है। यदि आप इस भर्ती में आवेदन के लिए इच्छुक हो तो अंतिम तिथि से पहले पहले आवेदन कर ले।

-महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र नगरपालिका के 1782 पदों पर भर्ती निकाली है।

-इस भर्ती में आवेदन के लिए आवेदक आधिकारिक वेबसाइट mahadma.maharashtra.gov.in को विजिट कर आवेदन कर सकते है।

-इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को हर महीने 15500 से 56700 रुपए तक की सैलेरी दी जाती है।

-इस भर्ती में आवेदन के लिए आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष रखी गई है। इसमें रिजर्व केटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार छूट दी गई है।

-महाराष्ट्र नगरपालिका भर्ती के तहत सिविल इंजीनियर के 291 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के 48 पद, कंप्यूटर इंजीनियर के 45 पद, जल आपूर्ति और जल निकासी स्वच्छता अभियंता के 65 पद, लेखा परीक्षक या लेखाकार के 247 पद, कर निर्धारण एवं प्रशासनिक अधिकारी के 579 पद, अग्निशमन अधिकारी के 372 पदों पर भर्ती की जाएगी।

-इस भर्ती में सलेक्शन के लिए पहले रिटन एग्जाम होगा, फिर स्किल टेस्ट और अंत में डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन होगा। रिटन में सलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट mahadma.maharashtra.gov.in को विजिट करना होगाहोम
  • होम पेज पर आपको Apply पर क्लीक करना होगा
  • इसके बाद आपको आपकी ई मेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर लेना है
  • आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी दर्ज करनी है
  • आवश्यक सभी दस्तावेजों को अपलोड करने है
  • अंत में आप सब्मिट के विकल्प पर क्लीक कर ले

ध्यान दे: आवेदन करने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़े।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के पदों पर भर्ती

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट की भर्ती कंप्यूटर साइंटिस्ट एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग सहित विभिन्न डिसिप्लिन में भर्ती में 55 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार 11 अगस्त तक आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आप DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

-इस भर्ती में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट एफ – 1 पर भर्ती होगी, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट डी – 12 पर भर्ती होगी, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट सी – 30 पर भर्ती होगी, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट बी – 12 पर भर्ती होगी।

-इन भर्तियों में अगर सैलेरी की बात करे तो प्रोजेक्ट साइंटिस्ट एफ के लिए 2 लाख 20 हजार 717 रुपए सैलरी दी जाएगी, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट डी के लिए 1 लाख 24 हजार 612 रुपए सैलरी दी जाएगी, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट सी के लिए 1 लाख 8 हजार 073 रुपए सैलरी दी जाएगी, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट बी के लिए 90 हजार 789 रुपए सैलरी दी जाएगी।

-अगर हम इन भर्तियो में आयु सीमा की बात करे तो आयु सीमा प्रोजेक्ट साइंटिस्ट एफ – 55 साल तक होनी चाहिए, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट डी – 45 साल तक होनी चाहिए, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट सी – 40 साल तक होनी चाहिए, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट बी – 35 साल तक होनी चाहिए हालांकि एससी, एसटी, दिव्यांग, ईएसएम श्रेणियों के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छुट भी दी जाएगी।

-इस भर्ती में सलेक्शन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। इसके लिए इंटरव्यू की तारीख और जानकारी कॉल लेटर के आधार पर दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

  • आपको इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in को विजिट करना होगा।
  • इसके बाद आप होम पेज पर पहुँच जाओगे।
  • होम पेज पर आपको Advertisement No. 146 देखे।
  • यहाँ पर आपको अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लीक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस नए पेज पर आपको रजिस्टर लिंक पर क्लिक करना है।
  • मांगी जाने वाली जानकारी दर्ज करे और रजिस्ट्रेशन करे।
  • लॉगिन करके अपना आवेदन ध्यानपूर्वक करे
  • अंत की सब्मिट के विकल्प पर क्लीक कर ले।

ध्यान दे: आवेदन करने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़े।

जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के 1324 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2023 रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार इसके आवेदन के लिए कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in को विजिट कर सकते है।

-कर्मचारी चयन आयोग ने 1324 पदों पर भर्ती निकाली है जिसमे से अनारक्षित 613 पद, EWS के लिए 121 पद, OBC के लिए 288 पद, ST के लिए 96 पद और SC के लिए 206 पद आरक्षित है।

-इस भर्ती में चयनित उम्मीदवार को हर माह 35400 रुपए से 1,12,400 रुपए की सैलेरी मिलती है।

-इस भर्ती में जनरल केटेगरी से संबंध रखने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष रखी गई है। वही रिजर्व श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट दी गई है।

-इस भर्ती में आवेदक का आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है। एससी, एसटी, विकलांग, पूर्व सैनिक और महिला को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

-कर्मचारी चयन आयोग की भर्तियों में रिटन परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में की जाएगी। इसके बाद फिजिकल टेस्ट होगा जिसमें सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों के डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन होंगे और उसके बाद ही फाइनल सिलेक्शन होगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन के लिए उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in को विजिट करे
  • वेबसाइट को विजिट करने के बाद आप इसके होम पेज पर पहुँच जाओगे।
  • होम पेज पर Register Now के विकल्प पर क्लिक करना है
  • अब पूछी जाने वाली जानकारी दर्ज करनी होगी
  • आवश्यक सभी दस्तावेजों को उपलोड कर ले
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करने से पहले एक बार अपने फॉर्म को अच्छे से जाँच ले।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर ले और अंत में सब्मिट के विकल्प पर क्लिक कर ले।

ध्यान दे: आवेदन करने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़े।

सफाई कर्मचारी के पदों पर भर्ती

सरकार ने 8वी पास युवाओ के लिए सफाई कर्मचारी की भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी इसमें 4 अगस्त से पहले पहले आवेदन कर सकते है। राजस्थान सरकार ने सफाई कर्मचारी के 13184 पदों पर भर्ती निकाली है। इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का प्रेक्टिकल और सलेक्शन किया जाएगा। 2 साल तक तक उम्मीदवारों को प्रोबेशन पीरियड पर रहना होगा। हालांकि सफाई कर्मचारीयो को परमानेंट नियुक्ति दी जाएगी।

-सफाई कार्य में अनुभव उम्मीदवारों को पात्र माना है।

-उम्मीदवार इसके लिए संस्था, घर, दुकान या फिर ऑफिस में एक साल तक सफाई कार्य करने का अनुभव प्रमाण पात्र अपने पास रख ले। विभाग ने इसके लिए प्रमाण पत्र का प्रारूप भी जारी किया है। सफाई कर्मचारी को राजपत्रित अधिकारी से चरित्र प्रमाण पत्र भी लेना होगा।

-आवेदक को किसी भी नगरीय निकाय, केंद्र एवं राज्य के किसी भी विभाग, केंद्र एवं राज्य सरकार के आदेश द्वारा स्थापित स्वायत्तशासी संस्था, अर्ध-सरकारी संस्थान में संवेदकों, प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से सफाई कार्य करने का सक्षम अधिकारी द्वारा जारी न्यूनतम 1 साल का अनुभव प्रमाण पत्र आवश्यक है।

-आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।

-इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष रखी गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्गो को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। बता दे की आयु की गणना 1 जनवरी 2024 को आधार मानकर की जाएगी।

-आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग और क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के 450 रुपए आवेदन के रखे गए है।

-इस भर्ती में आवेदन के लिए आवेदन शुल्क नॉन क्रीमलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 350 रुपए रखे गए है।

-इस भर्ती में आवेदन के लिए आवेदन शुल्क समस्त विशेष योग्यजन एवं राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 250 रुपए रखे गए है।

-किसी भी वर्ग से संबंध रखने वाले ऐसे उम्मीदवार जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम हो के लिए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के समान ही आवेदन शुल्क 250 रुपए लगेंगे।

सलेक्शन प्रोसेस

  • इस भर्ती में उम्मीदवारों का सलेक्शन निकाय स्तर पर गठित समिति करेगी।
  • इस भर्ती में सबसे पहले प्रेक्टिकल लिया जाएगा।
  • इस भर्ती में प्रेक्टिकल के 50 अंक और इंटरव्यू के 30 अंक होंगे। इस प्रकार से कुल 80 अंक में से मेरिट का निर्धारण होगा।
  • प्रेक्टिकल के अंतर्गत उम्मीदवार को सफाई करवाई जाएगी जिसमे उनको शौचालय, नालों, नालियों और पार्कों की सफाई करनी होगी।
  • उम्मीदवार को गिला और सूखा कचरा भी अलग करवाया जाएगा।
  • इस भर्ती में शिविर कार्य में उपकरणों के इस्तेमाल का अनुभव भी देखा और जांचा जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करना होगा
  • होम पेज पर आपको Recruitment के सेक्शन पर क्लीक करना होगा
  • इस सेक्शन में आपको  Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2023 के विकल्प पर क्लीक करना होगा 
  • इसके बाद इस भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ ले
  • अब उम्मीदवार को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लीक करना होगा
  • इसके बाद आवेदन में पूछी गई जानकारी दर्ज करनी है 
  • आवश्यक सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर लेना है
  • अंत में सब्मिट के विकल्प पर क्लीक कर लेना है

ध्यान दे: आवेदन करने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़े।

एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल में भर्ती

एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 4 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में टीचिंग और नॉन टीचिंग के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में आवेदक 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in को विजिट सकते है।

-इस भर्ती में 30000 रुपए से 2,9200 रुपए तक सैलेरी दी जाती है।

-इस भर्ती में आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष रखी गई है।

-इस भर्ती में रिटन टेस्ट उसके बाद स्किल टेस्ट और इसके बाद दस्तावेज वेरिफिकेशन होंगे।

-इस भर्ती में प्रिंसिपल – 303 पद, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर – 2266 पद, एकाउंटेंट – 361 पद, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट – 759 पद और लैब अटेंडेंट – 373 पद पर भर्ती होगी।

-इस भर्ती में पहले लिखित परीक्षा होगी इसके बाद इंटरव्यू और इसके बाद दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया होगी।

-इस भर्ती में आवेदन शुल्क प्रिंसिपल के लिए 2000 रुपए, पीजीटी के पद के लिए लिए 1500 रुपए इसके साथ ही नॉन स्टाफ उम्मीदवार के लिए 1000 रुपए आवेदन शुल्क रखे है।

-आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट को विजिट कर ले।

जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती

राजस्थान हाईकोर्ट ने जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 2 अगस्त 2023 तक आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में आवेदन के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट  hcraj.nic.in को विजिट कर ले। इस भर्ती में 25 अगस्त से 10 सितंबर 2023 के बीच परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा।

-सलेक्टेड को हर माह 33800 रुपए से 6700 रुपए दिए जाएंगे।

-इस भर्ती में उम्मीदवार की आयु सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 40 साल रखी गई है। इस भर्ती में आरक्षित वर्गो में सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी।

-इस भर्ती में रिटन टेस्ट इसके बाद टाइपिंग टेस्ट और स्किल टेस्ट इसके बाद दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया होगी और अंत में पोस्टिंग होगी।

-इस भर्ती में आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के आवेदक के लिए 700 रुपए रखे गए है।

-इस भर्ती में आवेदन शुल्क ओबीसी और EWS श्रेणी के आवेदकों के लिए 550 रुपए रखे गए है।

-इस भर्ती में आवेदन शुल्क SC और ST श्रेणी के आवेदकों के लिए 450 रुपए रखे गए है।

-इस भर्ती में जूनियर असिस्टेंस के 59 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसमे 17 पद अनारक्षित है। SC के 16 पद, ST के 11 पद, OBC के 9 पद, MBC के 2 पद, EWS के 4 पद आरक्षित है।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप राजस्थान हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करे।
  • होम पेज पर लिंक पर क्लीक करे।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरे।
  • आवश्यक दस्तावेज उपलोड कर ले।
  • अंत में सब्मिट कर ले।

ध्यान दे: आवेदन करने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़े।

हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड में भर्ती

हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड में 184 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में आवेदन के लिए 5 अगस्त 2023 अंतिम तिथि रखी गई है। ऑनलाइन आवेदन के लिए आप हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट को hindustancopper.com को विजिट कर ले।

-इस भर्ती में शेक्षणिक योग्यता 10वीं/ 12वीं / संबंधित ट्रेड में आईटीआई रखी गई है।

-इस भर्ती में आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष रखी गई है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार छूट दी गई है।

-इस भर्ती में शेक्षणिक योग्यता में मिले अंको के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। मेडिकल फ़ीट होना भी जरुरी है।

आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करे।
  • होम पेज पर लिंक दिखाई देगा जिस पर क्लीक करे।
  • आवेदन फॉर्म ध्यानपूर्वक भरे और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर ले।
  • अंत में सब्मिट कर ले और हार्ड कॉपी निकाल ले।

RAS के पदों पर भर्ती

राजस्थान के युवाओ को इस भर्ती प्रक्रिया में सलेक्शन लेने का यह सुनहरा मौका है। राजस्थान के लाखो विद्यार्थी इस भर्ती का बेसब्री से इन्तजार कर रहे थे जिसके लिए आवेदन शुरू हो गए है। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा RAS के 905 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में 31 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में राजस्थान के मुख्य विभागों में ऑफिसर के पदों पर पोस्टिंग दी जाएगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली इस भर्ती में कुल 905 पदों पर भर्ती की जाएगी । जिनमे से राज्य सेवाओं के लिए 424 पद होंगे। वहीं अधीनस्थ सेवाओं के लिए 481 पद होंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा इन संख्याओं को जरूरत पड़ने पर बढ़ाया या घटाया भी जा सकता है। उम्मीदवारों का अंतिम रूप से सेलक्शन रिटन टेस्ट और इंटरव्यू में पास होने पर ही होगा।

RAS भर्ती 2023 में राज्य सेवा के पद (424)

  • राजस्थान प्रशासनिक सेवा 67 पद
  • राज्य पुलिस सेवा 60 पद
  • लेखा सेवा 130
  • सहकारी सेवा 46
  • नियोजन सेवा 3
  • कारागार सेवा 8
  • उद्योग सेवा 11
  • राज्य बीमा सेवा14
  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सेवा 1
  • परिवहन सेवा 10
  • समेकित बाल विकास सेवा 55
  • श्रम कल्याण सेवा 13
  • आबकारी सेवा 3
  • अल्प संख्यक मामलात सेवा 3 पद

RAS भर्ती 2023 में अधीनस्थ सेवा के पद (481)

  • देवस्थान अधीनस्थ सेवा 1 पद
  • सहकारिता अधीनस्थ सेवा 196 पद
  • सहकारिता अधीनस्थ सेवा (टीएसपी) 7 पद
  • तहसीलदार सेवा 102 पद
  • तहसीलदार सेवा (टीएसपी) 12 पद
  • नियोजन अधीनस्थ सेवा 3 पद
  • उद्योग अधीनस्थ सेवा 11 पद
  • वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा 33 पद
  • वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा (टीएसपी) 4 पद
  • खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा 48 पद
  • समेकित बाल विकास अधीनस्थ सेवा 9 पद
  • समेकित बाल विकास अधीनस्थ सेवा (टीएसपी) 2 पद
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा 10 पद
  • सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता अधीनस्थ सेवा (टीएसपी) 1 पद
  • श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा 13 पद
  • श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा (टीएसपी) 1 पद
  • अल्पसंख्यक मामलात अधीनस्थ सेवा 6 पद
  • राजस्थान अधीनस्थ सेवा राज्य कृषि विपणन विभाग 22 पद

RAS भर्ती 2023 में राज्य सेवा के पद केटेगरी वाइज

  • सामान्य – 163 पद
  • ओबीसी – 93 पद
  • एमबीसी – 23 पद
  • एससी- 58 पद
  • एसटी – 47 पद
  • ईडब्ल्यूएस – 40 पद

RAS भर्ती 2023 में राजस्थान अधीनस्थ सेवा के पद केटेगरी वाइज

  • सामान्य – 194 पद
  • ओबीसी – 85 पद
  • एमबीसी – 26 पद
  • एससी- 73 पद
  • एसटी – 54 पद
  • ईडब्ल्यूएस – 49 पद

-RAS भर्ती परीक्षा में सलेक्शन लेने के लिए आपको पहले प्री परीक्षा पास करनी होगी, इसके बाद आपको मुख्य परीक्षा पास करनी होगी और इसके बाद आपको इंटरव्यू पास करना होगा।

-प्री एग्जाम में सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान के प्रश्न पूछे जाते है जो की कुल 200 नंबर के होंगे। आपको बता दे की प्री एग्जाम में कुल पदों के 15 गुणा उम्मीदवार को मुख्य परीक्षा हेतु चयनित किए जाते है।

-मुख्य परीक्षा में 200-200 अंको के 4 पेपर होते है। कुल पदों के तीन या चार गुना उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के कुल अंको के आधार पर उम्मीदवार का अंतिम सिलेक्शन किया जाता है।

-इस भर्ती में सलेक्ट होने वाले उम्मीदवार को 56100 रुपए से 170000 रुपए तक की सैलेरी दी जाती है।

-राज्य सरकार द्वारा सैलेरी के अलावा रहने के लिए घर, गाड़ी और कर्मचारी भी दिए जाते है।

-इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से ग्रेजुएट होना चाहिए।

-इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है।

-उम्मीदवार की आयु गणना 1 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी। इसमें आरक्षित वर्गो के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमो के अनुसार छूट दी गई है।

-सामान्य (अनारक्षित) और राजस्थान के क्रिमिलियर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए रखा गया है।

-राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए रखा गया है।

आवेदन प्रक्रिया

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट को विजिट करने के बाद आप इसके होम पेज पर पहुँच जाएंगे।
  • होम पेज पर आपको Recurietment का विकल्प दिखाई देगा जिसे पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपको RPSC RAS Recruitment 2023 के विकल्प पर क्लीक करना होगा।
  • क्लीक करने के बाद आवेदक को Apply Online पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गई सम्पूर्ण जानकारी दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आपको अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने है।
  • आवेदन फॉर्म को अंत में सब्मिट कर लेना है।
  • आवेदन की रसीद की प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लेनी है।

ध्यान दे: आवेदन करने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़े।

Govt Vacancy Update August 2023 सारांश

प्रिय पाठकों! इस आर्टिकल में हमने Govt Vacancy Update August 2023 के बारे में विस्तार से जानकारी दी, 10 विभागों में 24300 पदों पर निकली भर्तियाँ, 8वी पास से लेकर ग्रेजुएट तक, यहाँ से आवेदन करें। उम्मीद करते है कि हमारा यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी रहा होगा। आप अपने सुझाव हमे कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
महत्त्वपूर्ण सूचना: हमारी वेबसाइट www.rjsarkarihelp.com सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, एडमिट कार्ड, सरकारी योजना, आंसर की, स्कॉलरशिप व लेटेस्ट न्यूज़ इत्यादि आप तक सबसे पहले पहुंचाने का कार्य कर रही हैं, सभी उम्मीदवारों से अनुरोध हैं कि हमारे व्हाट्सएप्प व टेलीग्राम से अवश्य जुड़ें।
Scroll to Top