indira Gandhi Smartphone Yojana Registration And Counters Details: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का शुभारंभ कर दिया गया है। इस योजना के तहत प्रदेश की एकल/विधवा नारी, नरेगा में 100 दिन पूरा करने वाली महिला, शहरी रोजगार गारंटी योजना में 50 दिन पूरा करने वाली महिला और राज्य की कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की सरकारी स्कुल की छात्राओं और कॉलेज की रेगुलर छात्राओं को फ्री स्मार्टफोन दिया जा रहा है।
इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक जिला और ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाए जा रहे है। जयपुर शहरी इलाके में 6 शिविर लगाए गए वही जयपुर के पंचायत क्षेत्र में कुल 22 शिविर लगाए गए। फ्री स्मार्टफोन के लिए सभी पात्र महिलाओ को सुचित किया जा रहा है और उन्हें एसएमएस के माध्यम से शिविर का पता और स्मार्टफोन देने की तारीख की सुचना दी जा रही है।
फ्री स्मार्टफोन के लिए लाभर्थियो के शिविरों में रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। जिसके बाद उन्हें निश्चित प्रक्रिया के लिए 6 जॉन के माध्यम से फ्री स्मार्टफोन प्रदान किया जा रहा है। बता दे की जयपुर नगर निगम ग्रेटर के लिए कुल 150 वार्डो के लिए 2 शिविर लगाए गए वही हेरिटेज एरिया के 100 वार्डो के लिए 4 शिविर लगाए गए है।
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना के तहत महिलाओ को फ्री स्मार्टफोन का चयन करने का विकल्प भी दिया जा रहा है। लाभार्थियों को स्मार्टफोन का चयन करने के लिए टेलीकॉम सेक्टर की सेवा उपलब्ध कराने वाली मोबाइल फोन कम्पनियो के काउंटर इन शिविरों में लगे होंगे। अपनी पसंद की कम्पनी का स्मार्टफोन लेने में लाभार्थी स्वतंत्र होंगे।
लाभार्थियों को इन शिविरों में 3 कम्पनियो के हेंडसेट खरीदने का ऑप्शन दिया जा रहा है। आपको बता दे की शिविरों के अंतर्गत लाभार्थी Redme A2, Realme C30S और Nokia C 12 स्मार्टफोन का चयन कर सकती है। आइये जानते है इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की जानकारी।
इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के बारे में
योजना का नाम | इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना |
योजना की शुरुआत | 10 अगस्त 2023 |
योजना के प्रथम चरण में लाभार्थी | 40 लाख |
किस किस कम्पनी के स्मार्टफोन शिविर में होंगे | Redme A2, Realme C30S और Nokia C 12 |
लाभार्थी | एकल/विधवा नारी, नरेगा में 100 दिन पूरा करने वाली महिला, शहरी रोजगार गारंटी योजना में 50 दिन पूरा करने वाली महिला और राज्य की कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की सरकारी स्कुल की छात्राओं और कॉलेज की रेगुलर छात्राए |
आवश्यक दस्तावेज | आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, पैन कार्ड (यदि हो तो), पेंशन पीपीओ नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, जन आधार से जुड़े मोबाइल नंबर |
आधिकारिक वेबसाइट | https://igsy.rajasthan.gov.in/ |
जयपुर मुख्यालय में इन जगहों पर लगे गए है शिविर
- नगर निगम ग्रेटर एरिया के वार्ड 1 से 64 की जनता के लिए मालवीय नगर सेक्टर 3 स्थित सामुदायिक भवन वार्ड 65 से 150 के लिए वैशाली नगर के हनुमान नगर कॉलोनी स्थित सामुदायिक केन्द्र पर लगाया है।
- नगर निगम हेरिटेज एरिया के वार्ड 1-30 के लिए चौगान स्टेडियम गणगौरी बाजार, वार्ड 31-54 सामुदायिक केन्द्र लक्ष्मीनारायणपुरी किशनपोल
- वार्ड 55-75 का महारानी कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय बनीपार्क
- वार्ड 75-100 के लोगों के लिए लाल बहादुर शास्त्री सामुदायिक भवन राजपार्क में शिविर लगाया गया है।
ग्रामीण एरिया में इन जगहों पर शिविर
- पंचायत समिति आमेर का शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लबाना में लगाया जाएगा।
- बस्सी पं.स. का पंचायत समिति बस्सी, चाकसू पं.स. का राजकीय उच्च माध्यमिक कन्या विद्यालय में लगाया जाएगा।
- दूदू पं.स. का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में लगाया जाएगा।
- गोवन्दिगढ़ पं.स. का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमूं रेलवे स्टेशन में लगाया जाएगा।
- जालसू पं.स. का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में लगाया जाएगा।
- जमवारामगढ़ पं.स. का नया ग्राम पंचायत भवन जमवारामगढ़ में लगाया जाएगा।
- झोटवाड़ा पं.स. का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालवाड़ में लगाया जाएगा।
- कोटपूतली पं.स. का राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटपूतली में लगाया जाएगा।
- पावटा पं.स. का महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रागपुरा में लगाया जाएगा।
- फागी पं.स. का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फागी में लगाया जाएगा।
- जोबनेर पं.स. का एसकेएन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोबनेर में लगाया जाएगा।
- सांभर पं.स. का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ीराम में कैंप लगाया जाएगा।
- सांगानेर पं.स. का राजीव गांधी सेवा केन्द्र मुहाना में कैंप लगाया जाएगा।
- शाहपुरा पं.स. का राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में कैंप लगाया जाएगा।
- विराटनगर पं.स. का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विराटनगर में कैंप लगाया जाएगा।
- आंधी पं.स. का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आंधी में लगाया जाएगा।
- किशनगढ़-रेनवाल पं.स. का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पचकोड़िया में कैंप लगाया जाएगा।
- कोटखावदा पं.स. का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटखावदा में कैंप लगाया जाएगा।
- माधोराजपुरा पं.स. का राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोधोराजपुरा में कैंप लगाया जाएगा।
- मौजमाबाद पं.स. का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मौजमाबाद में कैंप लगाया जाएगा।
- तूंगा पं.स. का तहसील परिसर तूंगा में कैंप लगाया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज
-आधार कार्ड
-जन आधार कार्ड
-पैन कार्ड (यदि हो तो)
-एकल नारी/विधवा नारी पेंशन पीपीओ नंबर
-छात्राओं को आधार के साथ ही स्कुल/कॉलेज आईडी, एनरोलमेंट नंबर
-यदि स्कूली छात्रा 18 वर्ष से कम उम्र की हो तो अपने साथ चिरंजीवी महिला मुखिया को ले जाए
-जन आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर फोन
-पासपोर्ट साइज फोटो
इन महिलाओ को मिलेगा लाभ
- राज्य की एकल/विधवा नारी
- राज्य की नरेगा में 100 दिन पुरे करने वाली महिलाए
- राज्य की शहरी रोजगार गारंटी योजना में 50 दिन पुरे करने वाली महिलाए
- कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की छात्रा (सरकारी स्कुल)
- महाविद्यालय/आईटीआई/पोलोटेक्निक की छात्राए
हेल्पलाइन नंबर
लाभार्थियों को इंडिया गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना से किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए राजस्थान सम्पर्क हेल्पलाइन नंबर 181 पर सम्पर्क कर सकते है।
महत्त्वपूर्ण सूचना: हमारी वेबसाइट www.rjsarkarihelp.com सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, एडमिट कार्ड, सरकारी योजना, आंसर की, स्कॉलरशिप व लेटेस्ट न्यूज़ इत्यादि आप तक सबसे पहले पहुंचाने का कार्य कर रही हैं, सभी उम्मीदवारों से अनुरोध हैं कि हमारे व्हाट्सएप्प व टेलीग्राम से अवश्य जुड़ें। |

चन्द्र शेखर एक युवा हिंदी कंटेंट राइटर है इस वेबसाइट पर वे सरकारी नौकरी, सरकारी भर्ती रिजल्ट, एडमिट कार्ड, आंसर की, सिलेबस, सरकारी योजना, सरकारी खबर से जुड़े लेख लिखने का कार्य करते है।