Laptop Meaning in Hindi: नमस्कार दोस्तों! बहुत सारे लोग अपने रोजमर्रा की जिंदगी में लैपटॉप का उपयोग करते होंगे। यानि हम में से बहुत सारे लोग लैपटॉप से परिचित होंगे। प्रोफेशनल व्यक्ति हो या फिर कोई विद्यार्थी, हर कोई लैपटॉप का उपयोग कर रहा है और वर्तमान में यह आम बात हो चुकी है।
डेस्कटॉप व कंप्यूटर की तुलना में लैपटॉप को अधिक प्राथमिकता दी जाती है क्योंकि यह आपको किसी भी जगह से काम करने की सुविधा देता है। लैपटॉप आम व्यक्ति के जीवन में भी जगह बना चूका है लेकिन लैपटॉप का हिंदी में मतलब क्या होता है इसको बहुत कम लोग जानते है।
आप में से भी बहुत सारे लोग होने जिनको यह नहीं पता होगा कि लैपटॉप हो हिन्दी में क्या कहा जाता है? अगर आपको भी इसका मतलब नहीं पता तो चिंता की कोई बात नहीं, आज के इस आर्टिकल में हम इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
100 में से 99 लोगों को नहीं पता लैपटॉप का मतलब
बहुत सारे लोग जो अपने दैनिक जीवन में लैपटॉप का उपयोग करते है उनको भी नहीं पता होगा कि आखिर लैपटॉप को हिन्दी में क्या कहा जाता है। अगर आपको भी नहीं पता कि लैपटॉप को हिन्दी में क्या कहते है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बार आप लैपटॉप को हिंदी में क्या कहते है इससे वाकिफ हो जायेंगे। चलिए आगे बढ़ते है…..
क्या होता है लैपटॉप का अर्थ हिंदी में
वैसे तो लैपटॉप का अगर शाब्दिक अर्थ देखा जाए तो लैप यानी गोद और टॉप यानी ऊपर, मतलब कि जिस चीज को गोद के ऊपर रख कर इस्तेमाल कर सकें उसे लैपटॉप कहेंगे। जैसे डेस्क में रखने वाले कंप्यूटर को डेस्कटॉप कहा जाता है।
लेकिन लैपटॉप का एक हिन्दी शब्दार्थ भी होता है। लैपटॉप को हिंदी में ‘सुवाह्य संगणक’ कहा जाता है यह तो सभी जानते है कि संगणक यानी कम्प्यूटर होता है। ऐसे में पीसी यानी पर्सनल कंप्यूटरों को व्यक्तिगत संगणक कहा जाता है।
वहीं लैपटॉप को सुवाह्य संगणक कहा जाता है, सुवाह्य का अर्थ होता है पोर्टेबल, यानी वह चीज जिसे आसानी से एक स्थान से उठाकर दूसरे स्थान पर ले जाया जा सके। यह शब्द अन्य पोर्टेबल वस्तुओं के साथ भी प्रयोग किया जा सकता है।
महत्त्वपूर्ण सूचना: हमारी वेबसाइट www.rjsarkarihelp.com सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, एडमिट कार्ड, सरकारी योजना, आंसर की, स्कॉलरशिप व लेटेस्ट न्यूज़ इत्यादि आप तक सबसे पहले पहुंचाने का कार्य कर रही हैं, सभी उम्मीदवारों से अनुरोध हैं कि हमारे व्हाट्सएप्प व टेलीग्राम से अवश्य जुड़ें। |

चन्द्र शेखर एक युवा हिंदी कंटेंट राइटर है इस वेबसाइट पर वे सरकारी नौकरी, सरकारी भर्ती रिजल्ट, एडमिट कार्ड, आंसर की, सिलेबस, सरकारी योजना, सरकारी खबर से जुड़े लेख लिखने का कार्य करते है।