Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Date: फ्री स्मार्टफोन योजना की तारीख घोषित, पहले चरण में मोबाइल लेने के लिए करना होगा यह काम, जल्दी देखें पूरी डिटेल

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Date
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Date: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट 2023-24 में चिरंजीवी योजना से जुडी महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन देने की घोषणा की थी। टेंडर समय पर पूरा न होने से इस योजना को पूरा होने में काफी काफी समय लगा रहा है।

लेकिन अभी हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की महिलाओं को राहत की खबर दी है। सीएम अशोक गहलोत ने 10 अगस्त से महिलाओं को स्मार्टफोन वितरित करने की घोषणा की है।

अब महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा जल्द स्मार्टफोन दिया जाएगा जिसमे 3 साल तक का इंटरनेट फ्री रहेगा। प्रदेश की 1 करोड़ 33 लाख पात्र महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन वितरित किया जाएगा।

प्रथम चरण में राज्य सरकार द्वारा 40 लाख महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन दिया जाएगा। इस प्रकार चरणबद्ध तरीके से सभी पात्र महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे।

आइये जानते है राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 से जुडी नई अपडेट के बारे में, आप हमारे साथ इस आर्टिकल के माध्यम से अंत तक जरूर जुड़े रहे हम आपको सारी जानकारी विस्तार से बताने वाले है।

फ्री स्मार्टफोन कब से वितरित होंगे ?

आपको बता दे की अभी हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फ्री स्मार्टफोन वितरित करने की तारीख की भी घोषणा की है। बता दे की चिंरंजीवी योजना से जुडी महिला मुखिया को 10 अगस्त से फ्री स्मार्टफोन दिया जाएगा। प्रथम चरण में 40 लाख महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन देने की घोषणा की है।

इन महिलाओं को प्रथम चरण में मिलेगा फ्री मोबाइल

राजस्थान में जल्द ही फ्री मोबाइल वितरण का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, इसमें प्रथम चरण में 40 लाख महिलाओं को सबसे पहले फ्री मोबाइल दिया जाएगा।

गहलोत ने राजस्थान में चिरंजीवी परिवारों की विधवा एकल नारी पेंशन प्राप्त कर रहीं महिलाओं और सरकारी स्कूलों में 10वीं-12वी, उच्च पढ़ाई कर रही जैसे आईटीआई, महाविद्यालय में पढ़ने वाली लड़कियों को पहले चरण में रक्षाबंधन से स्मार्टफोन दिए जाएंगे।

इनके अलावा जो भी परिवार चिरंजीवी बीमा योजना में शामिल हैं उनकों अगले चरणों में फ्री स्मार्टफोन वितरण किया जायेगा, किसी भी परिवार को इस योजना से वंचित नहीं रखा जाएगा।

अब 40 लाख महिलाओं की सूची निकालने का कार्य अंतिम छोर पर है लगभग सभी प्रकार की कागजी कार्यवाही कर दी गई है। आपको इस योजना में तभी लाभ मिलेगा जब आप राजस्थान के स्थाई निवासी हो।

फ्री स्मार्टफोन कहाँ दिए जाएंगे ?

राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। फ्री स्मार्टफोन के अंतर्गत 3 साल तक फ्री इंटरनेट भी उपलब्ध कराया जाएगा यानी की आपको 3 साल तक किसी भी प्रकार का रिचार्ज नही करवाना होगा।

25 जुलाई से स्मार्टफोन वितरण का काम शुरू हो जाएगा। फ्री स्मार्टफोन आपको ग्राम पंचायत और वार्ड में केम्प लगाकर दिए जाएंगे।यदि आप प्रथम चरण के अंतर्गत शामिल होंगे तो आपको 10 अगस्त को स्मार्टफोन दिया जाएगा।

फ्री स्मार्टफोन के लिए किसी भी प्रकार का रजिस्ट्रेशन नही करना होगा

आपको बता दे की जब से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फ्री स्मार्टफोन वितरित करने की तारीख की घोषणा की है तब से कई खबरों में बताया जा रहा है की स्मार्टफोन लेने के लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा नही तो आप फ्री स्मार्टफोन लेने से वंचित रह जाओगे।

हम आपको बता दे की ऐसा किसी भी प्रकार का रजिस्ट्रेशन आपको नही करना है। फ्री स्मार्टफोन प्राप्त करने के लिए आपका नाम चिरंजीवी योजना से जुड़ा हुआ हो, आपके पास जन आधार कार्ड हो और आप राजस्थान की मूल निवासी हो यही पात्रता आपको पूर्ण करनी होगी। आप जन आधार कार्ड ले जाकर लगने वाले केम्प में फ्री स्मार्टफोन प्राप्त कर सकते हो।

पहले चरण में मोबाइल लेने के लिए करना होगा यह काम, जल्दी देखें पूरी डिटेल- Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Date

अगर आप राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री फ्री स्मार्टफोन योजना का लाभ लेने चाहते है तो आपको मोबाइल प्राप्त करने के लिए अपने कुछ जरूरी दस्तावेजों को तैयार रखना होगा। जैसे आपके पास जन आधार कार्ड होना अनिवार्य है, आपके पास चिरंजीवी बीमा कार्ड होना चाहिए, राशन कार्ड, आधार कार्ड इत्यादि दस्तावेजों को तैयार रखें।

इस तरह से आप ऑनलाइन चेक कर सकते है कि आपको फ्री स्मार्टफोन मिलेगा या नही

आप यदि यह चेक करना चाहते हो की आपको फ्री स्मार्टफोन का लाभ मिलेगा या नही तो आप हमारे इन स्टेप्स को फॉलो करके देख सकते हो जो की निम्न है –

  • आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करना होगा।
  • इसके बाद आप वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाओगे।
  • यहाँ पर आपको रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजे का ऑप्शन दिखाई देगा जिसे क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने पिता का नाम, खुद का नाम और एलिजिबिटी स्टेट्स दिखाई देगा जिसमे अगर yes है तो आपको फ्री स्मार्टफोन मिलेगा।
  • इस तरह से आप फ्री स्मार्टफोन मिलने या नहि मिलने का स्टेट्स देख सकते हो।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Date– सारांश

प्रिय पाठकों! इस आर्टिकल में हमने Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Date के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राजस्थान के चिरंजीवी परिवारों की महिला मुख्या को इस योजना का जल्द से जल्द लाभ मिलने वाला हैं। उम्मीद करते है कि हमारा यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी रहा होगा। आप अपने सुझाव हमे कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

महत्त्वपूर्ण सूचना: हमारी वेबसाइट www.rjsarkarihelp.com सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, एडमिट कार्ड, सरकारी योजना, आंसर की, स्कॉलरशिप व लेटेस्ट न्यूज़ इत्यादि आप तक सबसे पहले पहुंचाने का कार्य कर रही हैं, सभी उम्मीदवारों से अनुरोध हैं कि हमारे व्हाट्सएप्प व टेलीग्राम से अवश्य जुड़ें।

Scroll to Top