Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 News: सीएम अशोक गहलोत का बड़ा ऐलान, मोबाइल वितरण की तारीख में किया बदलाव, अब इस तारीख को मिलेंगे फ्री स्मार्टफोन

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023: महिलाओ को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार हर तरह से प्रयास कर रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में फ्री मोबाइल योजना की घोषणा की थी। 

इस योजना के तहत प्रदेश की चिरंजीवी योजना से जुडी महिला मुखिया को फ्री स्मार्टफोन देने की घोषणा की थी। जिसका काफी लम्बे समय से इन्तजार रहा है। 

अभी हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 25 जुलाई 2023 से मोबाइल वितरण का ऐलान किया था लेकिन वापिस से सीएम अशोक गहलोत ने मोबाइल वितरण की तारीख में बदलाव किया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में विकास कार्यो के लोकार्पण के दौरान यह जानकारी दी थी। सीएम अशोक गहलोत ने कहा की प्रदेश की महिलाओ को फ्री मोबाइल योजना के तहत अगस्त माह में मोबाइल वितरित किए जाएंगे।

इस बारे में अशोक गहलोत ने कहा की फ्री मोबाइल वितरण हेतु तारीख में बदलाव होने से महिलाओ को थोड़ा ओर इन्तजार करना होगा।

राज्य सरकार और केंद्र सरकार महिलाओ को डिजिटल युग से परिचित करने के लिए नई-नई योजनाओ का संचालन कर लाभ प्रदान कर रही है। इससे महिलाए आत्मनिर्भर बन रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेगी।

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको अपडेट जानकारी देने जा रहे है। हम आपको अपडेटेड खबर जैसे की फ्री मोबाइल योजना अगस्त माह में किस तारीख को वितरित किए जाएंगे, फ्री मोबाइल वितरण के लिए शिविर कब से लगेंगे, महिलाए किस कम्पनी का फोन ले सकेगी, फ्री मोबाइल के साथ महिलाओ को क्या क्या लाभ मिलेंगे इन सभी जानकारी को आपके बीच साझा करने वाले है। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

इस तारीख से मोबाइल वितरण शुरु

बता दे की मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फ्री मोबाइल योजना के तहत राज्य सरकार फ्री मोबाइल 10 अगस्त से 30 अगस्त 2023 के बीच यानी की रक्षाबंधन के अवसर पर वितरण करेगी।

राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओ को फ्री मोबाइल का गिफ्ट देने की बात कही है। ताकि इस शुभ अवसर पर महिलाओ को राज्य सरकार का यह गिफ्ट हमेशा याद रहे।

साथ ही आपको यह भी बता दे की राज्य सरकार प्रदेश की महिला मुखिया को फ्री स्मार्टफोन विभिन्न चरणों में वितरित करेंगी। प्रथम चरण में प्रदेश की 40 लाख महिलाओ को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। जिनमे से प्रदेश की विधवा महिला और 10वी-12वीं कक्षा की छात्रा को प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी।

फ्री मोबाइल योजना के लक्ष्य में ये हे बदलाव

आपको बता दे की राज्य सरकार ने फ्री मोबाइल योजना के तहत फ्री स्मार्टफोन वितरण की तारीख में बदलाव के साथ ही फ्री मोबाइल योजना के तहत फ्री मोबाइल के लक्ष्य में भी बदलाव किया है।

जैसा की हम जानते है की राज्य सरकार ने प्रदेश की 1.35 करोड़ महिलाओ को मोबाइल देने का ऐलान किया था लेकिन सरकार ने इस फैसले पर बदलाव करते हुए अब 1.40 करोड़ महिलाओ को फ्री मोबाइल देने का लक्ष्य रखा है।

ऐसा इसीलिए किया है क्योंकि अब तक प्रदेश की 1 करोड़ 37 लाख 82 हजार 951 महिलाए चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना से जुडी है। अर्थात राज्य सरकार द्वारा चिरंजीवी योजना में पंजीकृत इन महिलाओ को फ्री स्मार्टफोन देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही एकल नारी और 10वी-12वी की छात्राए भी शामिल है।

राज्य सरकार द्वारा इस योजना को पूरा करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार को विधानसभा चुनाव से पहले अपने इस लक्ष्य को पूरा करना है। सरकार विभिन्न चरणों में अपने इस कार्य को तेजी से पूरा करेगी। अब जल्द ही प्रदेश की महिलाओ को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बड़ी सौगात देने वाले है।

5जी मोबाइल भी ले सकेंगी महिलाए

राज्य सरकार द्वारा फ्री मोबाइल योजना के तहत महिलाओ को स्मार्टफोन खरीदने के लिए पैसे दिए जाएंगे। प्रदेश की पात्र महिलाए इस योजना के तहत अपनी मनपसंद का मोबाइल ले सकेंगी।

महिलाओ को अपनी पसंद का मोबाइल का चयन कर खरीदना होगा। महिलाए इस योजना के तहत 5 जी मोबाइल भी खरीद सकती है। राज्य सरकार मोबाइल के लिए महिला मुखिया के बैंक खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर करेगी। इस योजना के तहत महिलाओ को अपनी पसंद का मोबाइल खरीदने के लिए ऑप्शन दिया जाएगा।

यह भी जरुरी हे की महिलाओ को अपनी पसंद की कम्पनी का स्मार्टफोन ही मिले। जब महिलाओ के खाते में पैसे आएँगे तो वे अपनी मनपसंद का मोबाइल खरीद सकेगी।

अगर सरकार खुद स्मार्टफोन देती हे तो सरकार सबको एक ही कम्पनी के मोबाइल देगी जबकि अलग अलग लोगो की अलग अलग पसंद रहती है।

इसीलिए सरकार ने फैसला किया की महिलाओ को स्मार्टफोन न देके समर्टफोन की जगह पैसे उनके खाते में डाला जाए ताकि महिलाए खुद जाकर अपनी पसंद का स्मार्टफोन ले सके।

मोबाइल खरीदने के लिए सरकार देगी इतने पैसे

मिडिया रिपोर्ट्स की बताए तो महिलाओ को स्मार्टफोन की जगह 8-10 हजार रुपए दिए जाएंगे। हालंकि इसके लिए कोई निश्चित निर्णय नहीं लिया गया है।

राज्य सरकार द्वारा इसके लिए बहुत जल्द ही जानकारी दी जाएगी। बता दे की अभी हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा की मोबाइल के लिए टेंडर पूरा नहीं हो पाया तो महिलाओ को फ्री स्मार्टफोन की जगह पैसे दिए जाएंगे जिससे की महिलाए अपनी पसंद का मोबाइल खरीद सकेंगी। कोई फिक्स अमाउंट तय कर महिलाओ खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

फ्री मोबाइल योजना के तहत इन महिलाओ को लाभ मिलेगा

बता दे की प्रदेश की महिलाए इन पात्रताओं को पूरा करती है तो वे इस योजना के पात्र होंगी-

  • महिला राजस्थान की मूल निवासी हो।
  • महिला के पास जन आधार कार्ड हो।
  • महिला चिरंजीवी योजना से जुडी हो।
  • महिला परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रूपए से कम हो।

क्या फ्री मोबाइल योजना में कोई आवेदन करना होगा ?

आपको बता दे की फ्री मोबाइल योजना के तहत आपको किसी भी प्रकार का आवेदन नहीं करना होगा। प्रदेश की ऐसी महिलाए जिनका नाम चिरंजीवी योजना में जुड़ा हो और चिरंजीवी कार्ड में महिला मुखिया हो उनको सरकार इस योजना के तहत फ्री स्मार्टफोन देगी।

बताया जा रहा हे की राज्य सरकार महिलाओ को रक्षाबंधन के अवसर पर स्मार्टफोन वितरित करेंगी। यह काम शुरू कर बहुत ही जल्द पूरा किया जाएगा क्योंकि अक्टुंबर माह में आचार संहिता लग जाएगी। इसीलिए इससे पहले सरकार यह काम तेजी से पूर्ण करेगी ।

ऐसे चेक करे महिलाए लिस्ट में अपना नाम

यदि आप भी फ्री मोबाइल योजना के तहत अपना नाम चेक करना चाहते हो तो आप हमारे निम्न स्टेप्स को फॉलो कर सकते हो-

  • आपको सबसे पहले चिरंजीवी योजना की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करना होगा।
  • आप होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • होम पेज पर आपको “रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजें” का विकल्प दिखाई जिसमे आपको जन आधार कार्ड नंबर लिखने है।
  • आपको अब सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • यदि महिला का नाम चिरंजीवी योजना के तहत महिला मुखिया के रूप में दर्ज है तो यहां एलिजिबिलिटी स्टेटस में नाम दिखाई देगा।
  • यदि आपका नाम भी इस लिस्ट में है तो आपको फ्री स्मार्टफोन मिलेगा।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

महत्त्वपूर्ण सूचना: हमारी वेबसाइट www.rjsarkarihelp.com सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, एडमिट कार्ड, सरकारी योजना, आंसर की, स्कॉलरशिप व लेटेस्ट न्यूज़ इत्यादि आप तक सबसे पहले पहुंचाने का कार्य कर रही हैं, सभी उम्मीदवारों से अनुरोध हैं कि हमारे व्हाट्सएप्प व टेलीग्राम से अवश्य जुड़ें।

Scroll to Top