Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Update: राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के तहत फ्री स्मार्टफोन का प्रदेश की महिलाओं को बेसब्री से इन्तजार है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अभी हाल ही में फ्री स्मार्टफोन वितरित करने की तारीख घोषित कर राहत की खबर दी है। प्रदेश की महिला मुखिया को फ्री मोबाइल योजना का लाभ 10 अगस्त से मिलने वाला है।
सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रदेश की 1 करोड़ 35 लाख महिला मुखिया को फ्री स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। इस योजना के तहत लाभ लेने वाली महिलाओं के पास अपना जन आधार कार्ड हो और स्मार्टफोन का लाभ वार्ड और ग्राम पंचायतो में कैम्प लगाकर दिए जाएंगे।
राजस्थान सरकार इसी महीने फ्री स्मार्टफोन देगी, यह प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात होगी। इस स्मार्टफोन के अंतर्गत 3 साल तक इंटरनेट की सुविधा मुफ्त रहने वाली है।
यानी की 3 साल तक आपको किसी भी प्रकार का रिचार्ज नही करवाना होगा। आपको बता दे की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस माह में फ्री राशन किट देने की भी घोषणा की है। चुनाव से पहले सीएम अशोक गहलोत द्वारा प्रदेशवासियों को कई सारी सौगात दी जाएगी।
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि 10 अगस्त 2023 से हम फ्री स्मार्टफोन वितरित करेंगे। पहले फेज में लगभग 40 लाख महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। इस प्रकार चरणबद्ध तरीके से महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे।
आइये जानते है राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 के तहत मिलने वाले फ्री स्मार्टफोन के बारे में महत्वपूर्ण अपडेट। आप हमारे साथ इस आर्टिकल के माध्यम से अंत तक जरूर जुड़े रहे।
फ्री स्मार्टफोट, फ्री राशन किट और पेंशन से संबंधित ताजा अपडेट
इस महीने सीएम अशोक गहलोत द्वारा की गई 2 बड़ी घोषणाएं शुरू होने जा रही है। जो की प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर होगी। राज्य सरकार प्रदेश के लोगो के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओ का संचालन कर लाभ देती है।
सरकार का मुख्य उद्देश्य यही रहता है की लोगो को इन योजनाओ का लाभ मिले और वे अपनी आय में वृद्धि कर सके। आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को इन योजनाओ से काफी मदद मिली है।
अब बात करे फ्री मोबाइल योजना की तो इसके तहत महिला मुखिया को फ्री स्मार्टफोन दिए जाएंगे जिससे की महिलाएं डिजिटल युग में आगे आने में समर्थ होगी, नई नई तकनीकी को समझ सकेंगी साथ ही महिलाएं रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए इंटरनेट के माध्यम से बहुत कुछ सिख पाएंगी। महिलाओ को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में स्मार्टफोन से बेहद मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 90 लाख से भी अधिक परिवारो को फ्री राशन किट देने की घोषणा की है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा है की हम इस महीने फ्री राशन किट देने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रथम फेज में हम एकल महिला, विधवा, 10वीं और 12वीं की छात्रा को फ्री स्मार्टफोन दिए जाएंगे।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सीएम गहलोत ने 50 लाख लाभार्थियों के खातों में पैसे ट्रान्सफर किए है। लगभग 1 करोड़ रुपए पेंशन के रूप में पेंशनधारियों के खातों में डाले गए। यह पेंशन जून और जुलाई माह की ट्रान्सफर की गई थी।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Update– सारांश
प्रिय पाठकों! इस आर्टिकल में हमने Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Update के बारे में विस्तार से जानकारी दी, राजस्थान में पहले फेज में किसे मिलेंगे फ्री में मोबाइल, जानिए सीएम अशोक गहलोत क्या बोले। उम्मीद करते है कि हमारा यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी रहा होगा। आप अपने सुझाव हमे कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
महत्त्वपूर्ण सूचना: हमारी वेबसाइट www.rjsarkarihelp.com सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, एडमिट कार्ड, सरकारी योजना, आंसर की, स्कॉलरशिप व लेटेस्ट न्यूज़ इत्यादि आप तक सबसे पहले पहुंचाने का कार्य कर रही हैं, सभी उम्मीदवारों से अनुरोध हैं कि हमारे व्हाट्सएप्प व टेलीग्राम से अवश्य जुड़ें।

चन्द्र शेखर एक युवा हिंदी कंटेंट राइटर है इस वेबसाइट पर वे सरकारी नौकरी, सरकारी भर्ती रिजल्ट, एडमिट कार्ड, आंसर की, सिलेबस, सरकारी योजना, सरकारी खबर से जुड़े लेख लिखने का कार्य करते है।