Rajasthan Kisan Festival: राजस्थान किसान फेस्टिवल का आयोजन जयपुर में किया गया। इस किसान फेस्टिवल में सीएम अशोक गहलोत ने किसानों को राहत पहुंचाने का काम किया है।
किसान फेस्टिवल के शुरुआत में सीएम ने 42 हजार पशुपालको के खातों में 176 करोड़ रुपए की राशि ट्रान्सफर की थी। ऐसे गोपालक जिनकी गायों को मौत लंपी रोग से हुई उन्हें मुआवजा दिया गया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किसानों और पशुपालको को समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए अनेक प्रकार के प्रयास किए जा रहे है। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से अशोक गहलोत द्वारा की गई एक ओर घोषणा के बारे में बताने वाले है।
गहलोत सरकार ने 21 लाख किसानों का 15 हजार करोड़ रुपए का ऋण माफ़ किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीकृत बैंको द्वारा दिए गए कर्ज माफी के लिए भी केंद्र सरकार को पत्र लिखा लेकिन इस दिशा में कोई सकारात्मक कदम नही उठाया गया। ।
राजस्थान किसान महोत्सव का आयोजन जयपुर में हुआ जिसका अयोजन तीन दिन तक हुआ। इसमें मुख्यमंत्री जी के साथ अन्य मंत्री भी मौजूद थे। इस किसान महोत्सव के समापन पर अशोक गहलोत ने कहा कि किसानों और पशुपालको को समृद्ध और खुशहाल बनाना राज्य सरकार का ध्येय है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कहा गया कि कृषकों को और पशुपालको को प्राथमिकता देते हुए नीतियां और कार्यक्रम बनाए है। 12 कृषि मिशन शुरू किए गए है और इन कृषि मिशन पर योजना बनाई जा रही है और कार्य किए जा रहे है।
इस तरह से सीएम अशोक गहलोत ने कई सारे पहलू पर बात की। किसान महोत्सव के समापन में सीएम अशोक गहलोत संबोंधित कर रहे थे और उन्होंने कहा कि किसानों की तरक्की से ही प्रदेश की तरक्की होगी।
किसान कल्याण को समर्पित राज्य सरकार
राज्य सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए कदम उठाए जा रहे है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओ का संचालन किया जाता है। हर तरह से किसानों को आगे लाने का प्रयास किया जाता है।
किसान महोत्सव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार कृषक कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है यानी की कृषकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार पूर्ण रूप से कार्यरत है।
राज्य सरकार ने किसानों के कृषि क्षेत्र में विकास को ध्यान में रखते हुए देश में पहली बार अलग से बजट पेश किया गया। इस बार कृषि बजट को पिछली बार की तुलना में लगभग दोगुना किया गया।
मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया कि 2000 यूनिट तक फ्री कृषि बिजली बिल मुफ्त में देने से किसानों को काफी राहत मिली है। एग्रो और फ़ूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा 2 करोड़ रुपए तक की सब्सिडी दी जा रही है।
राज्य सरकार ने युवा उद्यमियों के लिए एमएसएमई एक्ट भी लाया गया। इसमें उद्योग लगाने के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली जरूरी अनुमतियों में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में कुल 60 कृषि महाविद्यालय है जिनमे से 42 महाविद्यालय पिछले साढ़े चार साल में खोले गए है।
पशुपालकों के हित में संवेदनशील फैसले
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के पशुपालको को राहत की खबर दी। अशोक गहलोत द्वारा लंपी रोग से मरने वाली गायों के पालकों को 40 हजार की राशि प्रदान की है।
लम्पि रोग से जिन भी पशुपालको ने अपनी गाय को खो दिया है उनको राज्य सरकार 40 हजार की आर्थिक सहायता पहुंचाई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य के 42 हजार किसानों के खातों में करीब 176 करोड़ रुपए की राशि ट्रान्सफर की है।
ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य राजस्थान बना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दुधारू पशुओं के लिए 40-40 हजार रुपए का बिमा किया जा रहा है। वही अगर हम प्रति लीटर दूध पर मिलने वाली अनुदान राशि की बात करे तो इस पर 5 रुपए प्रति लीटर की अनुदान राशि दी जा रही है।
अब राजस्थान दुग्ध उत्पादन में प्रथम स्थान पर आ गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि राज्य सरकार का ब्रांड सरस भी अमूल की तर्ज पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाए।
राज्य सरकार की योजनाओ से देशभर में सराहना
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओ से देशभर में सराहना की जा रही है। हमारा राज्य नए नए विकास कार्यो में लगा हुआ है।
प्रदेश के किसानों और पशुपालको को अधिक से अधिक लाभ मिल सके इसी उद्देश्य से योजनाओ का संचालन और चल रही योजनाओ के दायरे को बढ़ाने पर तेजी से काम किया जाता है।
मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया की राज्य सरकार एक करोड़ से भी अधिक पेंशधारियो को न्यूनतम एक हजार की पेंशन दे रही है। जिसके अंतर्गत प्रतिवर्ष 15 फीसदी स्वतः ही बढ़ने का प्रावधान है। राइट टू हेल्थ एक्ट के तहत प्रदेश के लोगो को स्वास्थ्य का अधिकार दिया गया।
इसी बीच कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया ने कहा है कि राज्य सरकार में साढ़े चार साल में कई सारी योजनाओ का संचालन किया है जिससे की किसानों और पशुपालकों को लाभ मिले, आत्मनिर्भर और सशक्त बने और उनकी आय में वृद्धि हो।
सरकार किसानों के हित के लिए हर प्रकार से प्रयास करती रहती है। उन्होंने कहा कि राज्य में किसान महोत्सव जैसे कार्यक्रमो से कृषि क्षेत्र में नई तकनीकी और कृषि उपकरणों के बारे में जानकारी मिलेगी।
महत्त्वपूर्ण सूचना: हमारी वेबसाइट www.rjsarkarihelp.com सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, एडमिट कार्ड, सरकारी योजना, आंसर की, स्कॉलरशिप व लेटेस्ट न्यूज़ इत्यादि आप तक सबसे पहले पहुंचाने का कार्य कर रही हैं, सभी उम्मीदवारों से अनुरोध हैं कि हमारे व्हाट्सएप्प व टेलीग्राम से अवश्य जुड़ें।

चन्द्र शेखर एक युवा हिंदी कंटेंट राइटर है इस वेबसाइट पर वे सरकारी नौकरी, सरकारी भर्ती रिजल्ट, एडमिट कार्ड, आंसर की, सिलेबस, सरकारी योजना, सरकारी खबर से जुड़े लेख लिखने का कार्य करते है।