Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान में कब आ रहा है मानसून, मौसम विभाग ने बताई ये तारीख, देखें डिटेल

Rajasthan Monsoon Update
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan Monsoon Update: बिपरजॉय चक्रवात के जाने के बाद अब लोगो को राहत मिली है। मौसम विभाग समय समय पर मौसम की अपडेट देता रहता है। काफी लोगो को मानसून के आने का इंतजार है।

ऐसे में बताया जा रहा है कि यदि मौसम की सभी परिस्थितिया और गतिविधियां अनुकूल रही तो इस माह के अंत तक मानसून राजस्थान में प्रवेश कर सकता है। अगर वर्तमान की बात करे तो वर्तमान में मानसून पूर्वी भाग में बना हुआ है।

बिहार, झारखण्ड, छतीसगढ़ और आसपास के इलाको में मानसून छाया हुआ है। अब जल्द ही राजस्थान में मानसून प्रवेश कर प्रदेश के लोगो को गर्मी से राहत और किसानों की फसलों के लिए भरपूर पानी बरसाने वाला है। अभी तो मानसून भारत के पूर्वी इलाको में पूरी तरह से सक्रिय है।

आपको यह भी बता दे की आज से 26 जून तक राजस्थान के कई इलाकों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर रखा है। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रो में तेज हवा के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि हर बार की तरह इस बार भी मानसून झालावाड़ जिले से प्रवेश करने वाला है।

अभी मानसून पूर्वी भारत में पूरी तरह से सक्रिय है तो अब मानसून अनुकूल परिस्थितियो के साथ आगे बढ़ रहा है तो अब जल्द ही राजस्थान के इलाको में मानसून प्रवेश करने वाला है। पूर्व की बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी से मानसून 25 जून तक प्रवेश कर सकता है।

प्रदेश के कई इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है। अभी जयपुर के साथ साथ इसके आस पास के इलाको में भी बारिश देखने को मिली। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा सकता है कि संभवतः जून अंत तक मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार जैसे जैसे जून खत्म होने में आ रहा है मौसम में परिवर्तन आ रहा है। प्रदेश में लो एरिया प्रेशर से उमस बनी रहेगी। मौसम विभाग ने इस बार अच्छी बारिश होने के संकेत बताये है इससे किसानों को काफी राहत मिलने वाली है।

पश्चिमी राजस्थान में आगामी चार-पांच दिन अधिकांश स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा केवल उत्तरी भागों में छुटपुट हल्की बारिश होने की सम्भावना है। पश्चिमी राज में 27-28 जून से बारिश की गतिविधियों में कुछ स्थानों पर बढ़ोतरी होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

महत्त्वपूर्ण सूचना: हमारी वेबसाइट www.rjsarkarihelp.com सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, एडमिट कार्ड, सरकारी योजना, आंसर की, स्कॉलरशिप व लेटेस्ट न्यूज़ इत्यादि आप तक सबसे पहले पहुंचाने का कार्य कर रही हैं, सभी उम्मीदवारों से अनुरोध हैं कि हमारे व्हाट्सएप्प व टेलीग्राम से अवश्य जुड़ें।

Scroll to Top