Rajasthan RS-CIT Free Course 2023: राजस्थान फ्री RS-CIT कंप्यूटर कोर्स व सर्टिफिकेट के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

Rajasthan RS-CIT Free Course 2023
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan RS-CIT Free Course 2023 Notification : राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की बेटियों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओ का संचालन किया जाता है। राज्य सरकार का यही उद्देश्य है की प्रदेश की बेटिया डिजिटल साक्षर बने और साथ ही बेटियों का सशक्तिकरण करना मुख्य उद्देश्य रहता है।

राज्य सरकार द्वारा राज्य की महिलाओ और बालिकाओ के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाए चलाई जा रही है इन योजनाओ से अधिक से अधिक महिलाओ और बालिकाओ को लाभान्वित किया जा रहा है।

राज्य सरकार प्रदेश की महिलाओ के लिए निःशुल्क RS-CIT करवा रही है। आपको बता दे की फ्री RSCIT कोर्स के लिए हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया गया।

इस योजना के लिए नोटिफिकेशन इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के तहत भेजा जाता है। फ्री RS-CIT कोर्स के लिए आप 26 अगस्त 2023 तक आवेदन कर सकते हो यानी की इस योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त रखी गई है।

यदि आप भी राजस्थान की मूल निवासी महिला है और फ्री RS-CIT कोर्स करना चाहते हो तो आप इसकी अंतिम तिथि से पहले पहले कर ले। आप आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करके भी नोटिफिकेशन देख सकते हो।

हम आपको आज के इस आर्टिकल में फ्री RSCIT कोर्स से जुडी सम्पूर्ण जानकारी बताने वाले है यदि आप आवेदन करना चाहते हो तो आप हमारे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हो।

इस कोर्स में आवेदन करने के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम अपनाना होगा। जैसा की हम जानते है आज के समय में कंप्यूटर मानव जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साधन है, घंटो के काम सेकंडो में हो जाते है।

महिलाओ को इसी प्रयास से आगे लाया जा रहा है ताकि वे डिजिटल गतिविधियों को समझ सके और अपने काम में ले सके। कम्प्यूटर से हर काम काफी आसान तरिके से हो जाते है। जिससे की समय की भी बचत और साथ ही साथ काम भी आसान।

आइये जानते है आज के इस आर्टिकल के माध्यम से Rajasthan RS-CIT Free Course 2023 Notification से संबंधित कुछ जानकारी। आप हमारे साथ इस आर्टिकल के माद्यम से अंत तक जरूर जुड़े रहे हम आपको विस्तार से संबंधित जानकारी बताने वाले है।

Rajasthan RS-CIT Free Course 2023 Overview

आर्टिकल का नाम Rajasthan RS-CIT Free Course 2023
योजना शुरू की गई राजस्थान सरकार द्वारा
योजना का नाम प्रशिक्षण हेतु इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना
कोर्स का नाम RSCIT
कौन लाभ ले सकता प्रदेश की बालिकाए और महिलाए
उद्देश्य कंप्यूटर की बेसिक जानकारी प्रदान करना
प्रशिक्षण की अवधि 3  माह (132 घंटे)
राज्य राजस्थान
आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2023
आधिकारिक वेबसाइट wcd.rajasthan.gov.in

Rajasthan RS-CIT Free Course 2023 Notification

राजस्थान सरकार प्रदेश की महिलाओ को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी से अवगत कराने के उद्देश्य से फ्री RSCIT कोर्स करवाने जा रही है। इसके लिए हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया गया।

अंतिम तिथि से पहले पहले इच्छुक महिलाए आवेदन कर सकती है और कंप्यूटर ज्ञान प्राप्त कर सकती है दैनिक जीवन में अधिकतर काम कंप्यूटर से होते है ऐसे में प्रदेश की महिलाओ को बेसिक नॉलेज होना बेहद जरुरी है।

इस फ्री RS-CIT कोर्स में महिलाओ को RS-CIT कोर्स में कंप्यूटर की बेसिक जानकारी दी जाएगी। इस कोर्स को करने के लिए महिलाओ को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। राज्य सरकार द्वारा चलाई गई इस अनूठी पहल से प्रदेश की महिलाओ को काफी लाभ मिलेगा।

राजस्थान की महिलाओ को राज्य सरकार द्वारा फ्री RS-CIT कोर्स करवाया जा रहा है जिसके लिए आवेदन शुरू हो चुके है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की सभी वर्गो की महिलाओ जैसे की ग्रहणी, किशोरी बालिकाएं, स्वयं सहायता समूह सदस्य, कॉलेज छात्राएं तथा बीपीएल व अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं को कंप्यूटर की बेसिक ट्रेनिंग दी जाएगी।

आपको बता दे की Rajasthan RS-CIT Free Course 2023 का प्रशिक्षण राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से करवाया जाएगा। इस कोर्स के लिए जितना भी खर्चा होगा राज्य सरकार वहन करेगी। आप चाहे तो इसकी विस्तृत जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन के द्वारा भी प्राप्त कर सकते हो।

Rajasthan RS-CIT Free Course 2023 Application Fees

आपको बता दे की Rajasthan RS-CIT Course 2023 के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। आप यदि आवेदन करना चाहते हो तो आपको किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं जमा कराना है।

Rajasthan RS-CIT Free Course 2023 Age Limit

राजस्थान सरकार ने महिलाओ को Rajasthan RS-CIT Free Course 2023 के प्रशिक्षण के लिए निम्न आयु सीमा रखी हे –

  • राजस्थान RS-CIT फ्री कोर्स करने के लिए महिलाओ के लिए न्यूनतम आयु सीमा 16 वर्ष रखी है।
  • राजस्थान RS-CIT फ्री कोर्स करने के लिए महिलाओ के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी है।

आयु की गणना 1 जनवरी 2023 को आधार मानकर की जाएगी। बता दे की इस योजना के अंतर्गत अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गो को छूट है।

Rajasthan RS-CIT Free Course 2023 Education Qualification

राजस्थान सरकार ने महिलाओ को Rajasthan RS-CIT Free Course 2023 के प्रशिक्षण देने के लिए निम्न शेक्षणिक योग्यता रखी गई है

  • राजस्थान RS-CIT फ्री कोर्स में आवेदन के लिए महिलाओ को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से 10वी कक्षा पास होना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार राजस्थान की निवासी होनी चाहिए।

Rajasthan RS-CIT Free Course 2023 Duration

राजस्थान की जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस योजना के तहत फ्री RS-CIT कोर्स करना चाहती है उन्हें इस योजना में आवेदन करना होगा। इस कोर्स के लिए जिला स्तरीय समिति द्वारा आवेदकों को चयनित किया जाएगा।

जिसके बाद राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा उनके चिन्हित ज्ञान केन्द्रो पर चयनित कोर्स के अनुसार दी जाएगी। बता दे की इस योजना में आवेदकों को रोजाना उपस्थित होना पडेगा। उपस्थिती के लिए बायोमेट्रिक मशीन द्वारा बायोमेट्रिक ली जाएगी।

आवेदन के पश्चात आईटी ज्ञान केन्द्रो पर प्रशिक्षण शुरू होने पर सूचित कर दिया जाएगा। राजस्थान RS-CIT फ्री कोर्स के लिए राज्य सरकार ने समय सीमा भी रखी गई है, राज्य सरकार ने राजस्थान RSCIT फ्री कोर्स के प्रशिक्षण की अवधि 132 घंटे (3 महीने) रखी गई है।

राजस्थान RS-CIT फ्री कोर्स की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने के बाद महिलाओ को परीक्षा में भाग लेना होगा। जानकारी के लिए यह भी बता दे की 65% कम उपस्थिति होने पर प्रशिक्षणार्थियो को परीक्षा में नहीं बैठाया जाएगा।

Rajasthan RS-CIT Free Course 2023  Required Documents

महिलाओ को Rajasthan RS-CIT Free Course 2023 के प्रशिक्षण के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • 10वी कक्षा की मार्कशीट होना अनिवार्य है।
  • यदि महिला 12वी पास है तप 12वी कक्षा की मार्क शीट होना अनिवार्य है।
  • महिला स्नातकोत्तर होने की स्थिति में स्नातक की अंकतालिका।
  • जाती प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
  • महिला यदि विधवा है तो विधवा के प्रकरण में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
  • महिला का यदि तलाक हो चूका है तो तलाकशुदा के प्रकरण में तलाकनामा होना आवश्यक है।
  • महिला परित्यक्ता है तो परित्यक्ता की स्थिति में परित्यक्ता होने का शपथ पत्र।
  • हिंसा से पीड़ित महिला के प्रकरण में f.i.r. के प्रति/ घरेलू हिंसा में संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत घरेलू घटना रिपोर्ट/ महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र/ अपराजिता पर प्रकरण दर्ज करने के दस्तावेज के प्रति।

Rajasthan RS-CIT Free Course 2023 Exam Pettern

आपको बता दे की आपकी Rajasthan RS-CIT Free Course 2023 के प्रशिक्षण की अवधि पूरी होने के बाद आपको परीक्षा में भाग लेना होगा। परीक्षा में आपका पेपर कुल 70 अंक का होगा जिसमे से आपको पास होने के लिए 28 अंक लाने होंगे।

इस पेपर में कुल 35 प्रश्न आएगा जो की 70 अंक के होंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का रखा जाएगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। परीक्षार्थियों को प्रायोगिक परीक्षा में 30 में से 12 अंक लाने अनिवार्य है।

इस तरह से कुल मिलाके आपको पास होने के लिए 100 मे से 40 अंक लाने अनिवार्य है। Rajasthan RSCIT Free Course 2023 की लिखित परीक्षा में यदि आप 35 प्रश्न में से 14 प्रश्न सही कर लेते हो तो आप परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाओगे।

No. of QuestionsTotal No of MarksQualifying Marks
357028

Rajasthan RS-CIT Free Course 2023 Necessary Guidelines

Rajasthan RS-CIT Free Course 2023 के लिए नियम और शर्ते कुछ इस प्रकार है –

  • इस योजना में सभी वर्गो की महिलाए आवेदन कर सकती है। जैसे ग्रहणी, किशोरी, बालिकाएं, स्वयं सहायता समूह सदस्य, कॉलेज छात्राएं, बीपीएल एवं अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाएं।
  • राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा राजस्थान RS-CIT फ्री कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाता है।
  • राजस्थान RS-CIT फ्री कोर्स 2023 के आवेदन के लिए अंतिम तिथी 26 अगस्त 2023 रखी गई है।
  • राजस्थान RS-CIT फ्री कोर्स की कुल अवधि 132 घंटे (3 महीने) तय की गई है।
  • आपको बता दे की यदि आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते हो तो 16 वर्ष से 40 वर्ष तक की आयु होनी चाहिए।
  • राजस्थान RS-CIT फ्री कोर्स के लिए शेक्षणिक योग्यता 10वी पास रखी गई है।
  • इस योजना में विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, हिंसा से पीड़ित महिला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • जिला स्तरीय समिति द्वारा आवेदकों की 10वी कक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट निकालकर चयन किया जाएगा।
  • राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा चयनित आईटी ज्ञान केंद्रों पर चयनित होने वाले प्रशिक्षणो को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • परीक्षार्थियों की उपस्थिती बायोमेट्रिक द्वारा की जाएगी। 65% उपस्थिति होना अनिवार्य है।
  • RS-CIT लिखित परीक्षा में पास होने के लिए 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

How to Apply RSCIT Free Course for Female 2023

यदि आप भी राजस्थान की मूल निवासी हो और RS-CIT फ्री कोर्स करना चाहते हो तो आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। हम आपको स्टेप बाय स्टेप ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बताने जा रहे है जिसे फॉलो कर आप आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हो। जो की निम्न है –

  • सबसे पहले आपको आरकेसीएल की आधिकारिक वेबसाइट (myrkcl.com/wcdnew) को विजिट करना होगा।
  • इसके बाद आप होम पेज पर पहुँच जाओगे।
  • होम पेज पर आपको “Start New Application” का विकल्प दिखाई दे रहा होगा जिसे क्लीक कर लेना है।
  • इसके बाद आपको अपने जन आधार कार्ड नंबर डालने है और कैप्चा कोड दर्ज करके ‘Get Details’ पर क्लीक करना होगा।
  • अब आपको जन आधार से जुड़े सदस्यों की सूचि दिखाई देगी। आपको जिनका भी फॉर्म भरना है उसे सेलेक्ट कर लेना है और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लीक करना है।
  • इसके बाद आपको अपने रिजस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त हो जाएगा जिसे दर्ज करके वेरिफाई करना है।
  • अब आपको आरएससीआईटी कोर्स को सलेक्ट करना है और अप्लाई लिंक पर क्लीक करना है।
  • आपको अब प्रशिक्षण हेतु जिले और तहसील का चयन करना होगा और आवेदक को अपनी प्राथमिकता के अनुसार आईटी ज्ञान केंद्र का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको पूछी जाने वाली आवश्यक सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आवेदन फॉर्म में  सिग्नेचर, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता संबंधी डाक्यूमेंट्स, जाति प्रमाण पत्र एवं अन्य डॉक्यूमेंट अपलोड करने हैं।
  • अब आवेदन फॉर्म को अच्छे से चेक कर लेना है। अंत में Final Lock & Submit पर क्लीक कर लेना है।
  • आपके मोबाइल नंबर पर एप्लीकेशन आईडी का मेसेज आ जाएगा। जिसका प्रिंट आउट निकलवाकर सुरक्षित कर ले।
  • इस प्रकार से आप आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हो।

Rajasthan RS-CIT Free Course 2023 सारांश

प्रिय पाठकों! इस आर्टिकल में हमने Rajasthan RS-CIT Free Course 2023 के बारे में विस्तार से जानकारी दी यह आर्टिकल आपको राजस्थान फ्री RS-CIT कोर्स से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में मदद करेगा। उम्मीद करते है कि हमारा यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी रहा होगा। आप अपने सुझाव हमे कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
महत्त्वपूर्ण सूचना: हमारी वेबसाइट www.rjsarkarihelp.com सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, एडमिट कार्ड, सरकारी योजना, आंसर की, स्कॉलरशिप व लेटेस्ट न्यूज़ इत्यादि आप तक सबसे पहले पहुंचाने का कार्य कर रही हैं, सभी उम्मीदवारों से अनुरोध हैं कि हमारे व्हाट्सएप्प व टेलीग्राम से अवश्य जुड़ें।
Scroll to Top