Tehsildar Salary: तहसीलदार तहसील क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बनाए रखता है। तहसीलदार तहसील के राजस्व एकत्र और प्रशासन के लिए जिम्मेदार होता है। इस पद के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास करनी पड़ती है।
तहसीलदार तसील का प्रधान अधिकारी होता है। आपको बता दे की कुछ राज्यों में तहसीलदार भूमि रिकॉर्ड व् राजस्व संग्रह के लिए भी जिम्मेदार होता है। भूमिकर वसूल करने का काम भी तहसीलदार का रहता है।
तहसीलदार तहसील क्षेत्र के रिकॉर्ड को अपने पास रखता है। तहसीलदार लोगों के हित में हमेशा खड़ा रहता है और उनके काम को आसान बनाने के लिए हर तरह से मदद करता है।
तहसीलदार के नीचे आने वाले सभी अधिकारियो को सुझाव देने का काम तहसीलदार का रहता है। तहसीलदार पटवारियों की निगरानी भी रखता है। तहसीलदार के बाद नायब तहसीदार का पद रहता है।
नायब तहसीलदार एक अतिरिक्त उपायुक्त के समान होता है। राजस्व प्रशासन में तहसीलदार और नायब तहसीलदार की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
तहसीलदार जिले के कलेक्टर के अधीनस्थ रहता है। तहसील क्षेत्र में हर एक काम को सही तरिके से करना और अधीनस्थ पदों को सुझाव देने का काम करता है। तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यो के लिए हमेशा तत्पर रहता है।
राज्य में राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा करवाई जाती है और इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर सबसे पहले नायब तहसीलदार का पद दिया जाता है। भारत के अधिकाँश राज्यों में तहसीलदार प्रथम श्रेणी के राजपत्रित अधिकारी के रूप में होता है।
यदि आप भी तहसीलदार का पद पाना चाहते हो तो नीचे हम आपको इसके बारे में कुछ जानकारी प्रदान कर रहे है। आइये जानते हे तहसीलदार पद के बारे में पूर्ण विस्तार से आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।
तहसीलदार को कितनी मिलती है सैलेरी ?
यदि आप भी इस पद को पाकर अपने समाज और अपने क्षेत्र में नाम रोशन करना चाहते हो तो सबसे पहले आप इस पद के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर ले जो की हमारे लिए बेहद जरुरी भी है।
जैसा की हमने आपको बताया आपको इसके लिए राज्य प्रशासनिक सेवा की तैयारी करनी होगी। राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा तहसीलदार के पदों पर भर्ती की जाती है। भारत के अलग अलग राज्यों द्वारा अलग अलग समय में भर्ती की जाती है।
यदि कोई तहसीलदार के पद में पूर्ण रूप से चयन हो जाता हे तो उसे ग्रेड पे 4200, पे स्केल (लेवल 11 मैट्रिक्स) 9300 से 34800 के तहत 35500 रुपये से 42500 रुपये के बीच सैलरी हो सकती है।
तहसीलदार को क्या क्या सुविधाए दी जाती है ?
आपको बता दे की तहसील क्षेत्र के मुख्य अधिकारी के रूप में जाने जाना वाला तहसीलदार को एक अच्छी सेलेरी स्ट्रक्चर के साथ ही अन्य सुविधाए और लाभ भी दिए जाते है। जो की निम्न है-
- मकान- तहसीलदार को रहने के लिए सरकारी आवास भी प्रदान किया जाता है।
- नौकर- सरकार द्वारा तहसीलदार को घर के काम काज के लिए नौकर भी प्रदान किया जाता है।
- वाहन- तहसीलदार को सरकारी कार्यो के लिए इधर उधर जाने के लिए वाहन भी उपलब्ध कराया जाता है।
- गार्ड- तहसीलदार के लिए गार्ड भी उपलब्ध कराए जाते है।
- स्टडी लीव- तहसीलदार के लिए स्वीकृत स्टडी लीव।
- अन्य सुविधाए- तहसीलदार को इन सभी सुविधाओं के साथ भी अन्य सुविधाए भी उपलब्ध कराई जाती है जैसे की रियायती पानी, ऋण और गैस, इंटरनेट, टेलीफोन, ब्रॉडबैंड कनेक्शन और बिजली बिल माफ किया जाता है।
तहसीलदार का प्रमोशन और करियर ग्रोथ कैसे होता है ?
प्रमोशन की अवधि अलग अलग राज्यों में अलग अलग होती है। सेलेरी बढ़ने और प्रमोशन होने के कई कारक होते है। प्रमोशन की अवधि राज्य सरकार के हाथो में होती है। पहली प्रमोशन 9 से 10 वर्ष की सेवा के बाद की जाती है। इसके बाद तहसीलदार का प्रमोशन SDM पद के लिए हो सकता है। प्रमोशन के साथ ही पद के अनुसार सेलेरी और भत्ते दिए जाते है।
तहसीलदार को सेलेरी के साथ मिलने वाले अलाउंस
तहसीलदार को निम्न अलाउंस दिए जाते है-
- परिवहन भत्ता– सरकार द्वारा तहसीलदार को परिवहन भत्ता भी दिया जाता है ताकि घर से कार्यालय या अन्य कार्यो के लिए आने जाने में खर्चे को कवर करता है।
- महंगाई भत्ता– सरकार द्वारा कर्मचारियों को मुद्रास्फीति के प्रभाव को दूर करने के लिए सरकार द्वारा महंगाई भत्ता दिया जाता है।
- मकान किराया भत्ता– तहसीलदार को अपने आवास के लिए मकान किराया भत्ता प्रदान किया जाता है।
- लीव ट्रेवेल अलाउंस– यह अलाउंस तहसीलदार को भर्मण के लिए दिया जाता है।
Tehsildar Salary – सारांश
प्रिय पाठकों! इस आर्टिकल में हमने Tehsildar Salary के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जानिए तहसीलदार को कितनी मिलती है सैलरी, कैसे बनते हे तसीलदार, कौन कौन सी सुविधा रहती है? उम्मीद करते है कि हमारा यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी रहा होगा। आप अपने सुझाव हमे कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
महत्त्वपूर्ण सूचना: हमारी वेबसाइट www.rjsarkarihelp.com सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, एडमिट कार्ड, सरकारी योजना, आंसर की, स्कॉलरशिप व लेटेस्ट न्यूज़ इत्यादि आप तक सबसे पहले पहुंचाने का कार्य कर रही हैं, सभी उम्मीदवारों से अनुरोध हैं कि हमारे व्हाट्सएप्प व टेलीग्राम से अवश्य जुड़ें। |

चन्द्र शेखर एक युवा हिंदी कंटेंट राइटर है इस वेबसाइट पर वे सरकारी नौकरी, सरकारी भर्ती रिजल्ट, एडमिट कार्ड, आंसर की, सिलेबस, सरकारी योजना, सरकारी खबर से जुड़े लेख लिखने का कार्य करते है।